नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पुलिस की घोर लापरवाही, 112 ने अस्पताल में छोड़ा, न FIR दर्ज, न आरोपी गिरफ्तार, बैतूल पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पुलिस की घोर लापरवाही, 112 ने अस्पताल में छोड़ा, न FIR दर्ज, न आरोपी गिरफ्तार, बैतूल पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल


WhatsApp Icon

23/03/2026 12:50 AM Total Views: 461283

बैतूल /सारनी। गाड़ाघाट में प्रेमिका से मिलने आए सारणी निवासी युवक की बेरहमी से पिटाई के मामले में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। डायल 112 की टीम ने लहूलुहान युवक को अस्पताल तो पहुंचा दिया, लेकिन इसके आगे पुलिस प्रशासन ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। सरेआम हुई इस मारपीट के बावजूद न तो पुलिस ने घटना की तहकीकात की और न ही अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की उदासीनता: केवल अस्पताल छोड़ने तक सीमित रही जिम्मेदारी

रविवार शाम को जब टिकारी रोड स्थित गाड़ाघाट इलाके में संदीप पाटिल पिता किसान पाटिल वार्ड क्रमांक– 1 सारणी की बेदम पिटाई हो रही थी, युवक सरेआम तड़पता रहा और चिल्लाता रहा तब डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया जरूर, लेकिन पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ ‘पिक एंड ड्रॉप’ तक सीमित रह गई। पुलिसकर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन यह जानने की बिल्कुल भी जहमत नहीं उठाई कि युवक की इस कदर पिटाई की वजह क्या थी और हमलावर कौन थे। घायल के बयान दर्ज करने में भी पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

न मामला पंजीबद्ध, न कोई गिरफ्तारी

हैरानी की बात यह है कि बीच सड़क पर सरेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गईं, एक युवक को जानलेवा तरीके से पीटा गया, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के इतने समय बाद भी पुलिस थाने में इस मारपीट को लेकर कोई भी आधिकारिक मामला (FIR) पंजीबद्ध नहीं किया गया है। सरेआम कानून अपने हाथ में लेने वाले युवती के परिजन और अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कानून व्यवस्था पर उठते सवाल

इस पूरे घटनाक्रम ने बैतूल पुलिस की सक्रियता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। एक तरफ जहां पीड़ित युवक अस्पताल के बिस्तर पर गंभीर चोटों से जूझ रहा था, वहीं दूसरी तरफ पुलिस की इस खामोशी से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। लोग अब यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सरेआम किसी की भी इस तरह पिटाई कर देना बैतूल में आम बात हो गई है? और क्या पुलिस किसी हत्या या आत्महत्या जैसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है?

इनका कहना है:—

  • मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है, मैं जानकारी लेकर बताता हूं। 

देवकरण डेहरिया, थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल

 

👉प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क पर उतरा ‘आशिकी का भूत’ – खबर पूरी पढ़े

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930