नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क पर उतारा’आशिकी का भूत’ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क पर उतारा’आशिकी का भूत’


WhatsApp Icon

20/03/2026 10:30 PM Total Views: 436298

बैतूल /सारनी। प्यार में अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे एक युवक को यह कदम उस वक्त भारी पड़ गया, जब युवती के परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जिले के टिकारी रोड स्थित गाड़ाघाट इलाके में रविवार शाम एक बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आक्रोशित परिजनों ने युवक की इतनी बेदम पिटाई की कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम करीब 5:30 बजे बैतूल मुख्यालय के टिकारी रोड, गाड़ाघाट क्षेत्र में घटित हुई। पीड़ित युवक की पहचान संदीप पाटिल के रूप में हुई है। वह सारणी के पाथाखेड़ा स्थित ईश्वर नगर (वार्ड क्रमांक 1) का निवासी है। संदीप सारणी से अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के लिए बैतूल आया हुआ था। इसी दौरान युवती के परिवार वालों को उसकी भनक लग गई और वे मौके पर पहुंच गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

परिजनों का फूटा गुस्सा

युवक को अपनी बेटी के साथ देखते ही परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने आव देखा न ताव और बीच सड़क पर ही संदीप की जमकर धुनाई शुरू कर दी। परिजनों ने लात-घूंसों से पीट-पीटकर युवक के सिर से आशिकी का भूत उतार दिया। इस अचानक हुई मारपीट से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

डायल 112 का रेस्क्यू और अस्पताल में भर्ती

मारपीट के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का ‘डायल 112’ वाहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल घायल संदीप को आक्रोशित परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर चोटें आने के कारण पुलिस ने उसे तत्काल बैतूल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031