नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल: राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में जय स्तंभ चौक पर उग्र प्रदर्शन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल: राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में जय स्तंभ चौक पर उग्र प्रदर्शन


WhatsApp Icon

26/02/2026 11:41 PM Total Views: 460397

सारनी। केंद्र सरकार की कथित तानाशाही नीतियों और भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की असंवैधानिक गिरफ्तारी के खिलाफ सारनी का युवा वर्ग आक्रोशित हो उठा है। इसी कड़ी में, नगर के प्रमुख ‘जय स्तंभ चौक’ पर ब्लॉक यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में एक विशाल और प्रभावशाली सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई।

शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी असंवैधानिक: गौतम नागले

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सारनी यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने घटना का विस्तृत ब्यौरा देते हुए कहा कि दिल्ली में आयोजित ‘एआई इंपैक्ट सब्मिट’ (AI Impact Summit) के दौरान यूथ कांग्रेस के नेता शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

नागले ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “लोकतंत्र में सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य नेताओं को जिस असंवैधानिक और बलपूर्वक तरीके से हिरासत में लिया गया है, वह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

‘तानाशाही पर उतारू है केंद्र सरकार’

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार विपक्ष और युवाओं की आवाज से डर गई है। उन्होंने कहा कि जब भी युवा अपने हकों की बात करते हैं या सरकार की कमियों को उजागर करते हैं, तो उन्हें पुलिस बल के माध्यम से डराने और दबाने का प्रयास किया जाता है। यूथ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि युवाओं की आवाज को सलाखों के पीछे कैद नहीं किया जा सकता और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

प्रदर्शन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

इस आक्रोश प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तिरुपति रल्लू, मोहम्मद इलियास, बटेश्वर भारती, भूषण कांति, भगवान जावरे, मानिकराव धोटे। नरेंद्र वाडीवा, ज्ञानेश्वर पाटिल, रामाश्रय वर्मा, सुरेश पुरोहित, पिंटिस नागले, किरण झड़बडे, हेमंत धोटे, मनोज पंडित, मिथलेश सिंह। आलोक राय, प्रकाश मालवीय, मनोज नागवंशी, बंटी कारोसिया, गणेश नागवंशी, प्रवीण पाल, तरुण पाल, राहुल पाटिल, सुमित बेले, राहुल आठनेरे, गौतम इमले। विशाल, विष्णु भारती, चाँद अंसारी, फियाज अंसारी, नरेंद्र मोहरे, गजेंद्र यादव सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31