नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि, अंतिम संस्कार की परंपरा निभाकर दिया समाज को संदेश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि, अंतिम संस्कार की परंपरा निभाकर दिया समाज को संदेश


WhatsApp Icon

30/01/2026 8:35 PM Total Views: 489482

रूढ़िवादी परंपरा तोड़कर बेटियों ने निभाया बेटे का कर्तव्य, मुक्तिधाम पर भावुक हुआ माहौल

संवाददाता: पूनम खंडेलवाल 

इंदौर। अंजड में बेटियों ने रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ते हुए अपने पिता के अंतिम संस्कार की सभी परंपराएं स्वयं निभाईं। उन्होंने न केवल पिता के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, बल्कि श्मशान घाट पर चिता को मुखाग्नि भी दी। यह दृश्य अंजड के मुक्तिधाम पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया और समाज को बराबरी का सशक्त संदेश दे गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

दरअसल अंजड के वार्ड क्रमांक 3 सिर्वी महोल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभु दयाल गुप्ता का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पीछे तीन बेटियां अर्चना पति राजेश, छाया पति रवि और सबसे छोटी बेटी श्वेता पति रवि हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

परंपरागत मान्यताओं के अनुसार अंतिम संस्कार की रस्में प्रायः पुत्र द्वारा निभाई जाती हैं, लेकिन इन बेटियों ने यह धारणा तोड़ते हुए स्वयं पिता को अंतिम विदाई दी। अर्चना और छाया ने भावुक मन से पिता के शव को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। तो वहीं छोटी बेटी श्वेता घर पर अपनी मां को संभालने में लगी रही।

इस दौरान वहां उपस्थित समाजजनों व अन्य लोग भावुक हो उठे। बेटियों के इस साहसिक और संवेदनशील कदम ने न केवल अपने पिता को श्रद्धांजलि दी, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि बेटा और बेटी में कोई भेद नहीं होता। सच्चा कर्तव्य और संस्कार प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी से निभाए जाते हैं, न कि केवल परंपराओं से। इस दौरान विक्रम चौधरी, कैलाश निमा, विजय काग, पार्षद जितेन्द्र परमार, सतीश परिहार सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031