नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सत्ता के खौफ में नतमस्तक ‘सिस्टम’, नपा अध्यक्ष द्वारा काटे गए पेड़ों पर कार्रवाई करने से कांप रहे अधिकारी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सत्ता के खौफ में नतमस्तक ‘सिस्टम’, नपा अध्यक्ष द्वारा काटे गए पेड़ों पर कार्रवाई करने से कांप रहे अधिकारी


WhatsApp Icon

24/01/2026 1:57 AM Total Views: 363150

बैतूल/सारनी। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए सारनी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष द्वारा अपने ही घर (वार्ड क्र. 25, शिवाजी नगर) के पीछे लगे हरे-भरे फलदार पेड़ों की अवैध कटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हमारे न्यूज पोर्टल पर इस खबर “एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की उड़ाई धज्जियां“नपा अध्यक्ष सारनी ने सत्ता के नशे में कटवाए फलदार पेड़ को प्रमुखता से प्रकाशित करने और अवैध कटाई के साक्ष्य उजागर करने के बावजूद, नगर पालिका प्रशासन सत्ता के रसूख के आगे घुटने टेके हुए नजर आ रहा है।

साक्ष्य मौजूद, फिर भी कार्रवाई से गुरेज क्यों?

हैरानी की बात यह है कि अध्यक्ष महोदय के आंगन में कटे हुए आम और जाम के विशालकाय पेड़ों की सिल्लियां (लकड़ियां) साफ दिखाई दे रही हैं, जो इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि बिना अनुमति के करीब 32 फीट ऊंचे पेड़ों की बलि दी गई है। बावजूद इसके, नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और वृक्ष संरक्षण दस्ता मौके पर जाकर पंचनामा बनाने या कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों को डर है कि यदि उन्होंने अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ ‘वृक्ष संरक्षण अधिनियम’ के तहत कलम चलाई, तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आम आदमी पर ‘जुर्माना’, अध्यक्ष पर ‘खामोशी’

शहर के बुद्धिजीवियों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि यही कृत्य किसी आम नागरिक ने किया होता, तो अब तक नगर पालिका का अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच जाता, भारी जुर्माना लगाया जाता और संबंधित व्यक्ति पर एफआईआर तक दर्ज करा दी जाती। लेकिन यहाँ मामला “कुर्सी” का है, इसलिए कानून की आँखों पर पट्टी बांध दी गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मध्य प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम का खुला उल्लंघन

नियमों के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में हरे भरे फलदार वृक्ष को काटना संगीन अपराध है। इसके लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति अनिवार्य है। लेकिन नपा अध्यक्ष ने खुद को कानून से ऊपर मानते हुए न तो अनुमति ली और न ही प्रक्रिया का पालन किया। प्रशासन की यह चुप्पी यह साबित करती है कि सारनी में नियम-कायदे सिर्फ आम जनता के लिए हैं, सत्ताधीशों के लिए नहीं।

सवालों के घेरे में प्रशासन:

खबर प्रकाशित होने के बाद भी अब तक वृक्ष अधिकारी ने मौका मुआयना क्यों नहीं किया? क्या आंगन में रखी लकड़ियों को जब्त (राजसात) करने की कार्रवाई की जाएगी? क्या जिला प्रशासन और कलेक्टर इस वीआईपी अवैध कटाई पर संज्ञान लेंगे?

अब देखना यह है कि क्या प्रशासन अपनी लाचारी छोडकर “वृक्ष संरक्षण अधिनियम” के तहत नपा अध्यक्ष पर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई करता है, या फिर फाइल को ठंडे बस्ते में डालकर इस “हरे-भरे अपराध” को रफा-दफा कर दिया जाएगा।

इनका कहना है:–

  • हमारे द्वारा इसकी जानकारी फॉरेस्ट विभाग को दे दी गई है। इसके आगे की कार्रवाई फॉरेस्ट द्वारा की जाएगी। 

सी.क.मेश्राम सीएमओ नगर पालिका परिषद सारणी 

  • रिवेन्यू लैंड पर अगर पेड़ कटाई का काम किया गया होगा तो इसकी जवाबदारी नगर पालिका परिषद की होगी। नगर पालिका के बिना अनुमति के अवैध रूप से पेड़ काटने वाले संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

 डीएफओ (जिला वन्य अधिकारी) बैतूल 

  • आपके माध्यम से मुझे सारणी के वार्ड क्रमांक 25 में फलदार पेड़ काटने की जानकारी मिली है। नगर पालिका द्वारा प्रकरण को वन विभाग में फॉरवर्ड की गई की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

मधु.वि.राज सीसी एफ वन व्रत बैतूल

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031