नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
विश्वासघाती रिश्तेदार: सारनी में मेला घूमने आई नाबालिग मेहमान ने ही साफ किए लाखों के जेवर, प्रेमी के पास से 5 लाख का मशरूका बरामद – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

विश्वासघाती रिश्तेदार: सारनी में मेला घूमने आई नाबालिग मेहमान ने ही साफ किए लाखों के जेवर, प्रेमी के पास से 5 लाख का मशरूका बरामद


WhatsApp Icon

22/01/2026 1:22 AM Total Views: 363257

बैतूल एसपी के निर्देश पर सारनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चोरी में संलिप्त युवक गिरफ्तार, विधि विरुद्ध बालिका निरुद्ध

सारनी/बैतूल। जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘रिश्तों को शर्मसार’ करने वाले एक मामले में पुलिस ने न केवल चोरी की गुत्थी सुलझाई है, बल्कि घटना में शामिल एक युवक और एक विधि विरुद्ध बालिका को पकड़कर उनके कब्जे से लगभग 5 लाख रुपये का मशरूका भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना की शुरुआत 13 जनवरी 2026 को हुई, जब सारनी के बगड़ोना स्थित गुरुकृपा कॉलोनी निवासी राजेश सूर्यवंशी (45) के घर उनकी एक रिश्तेदार अपनी दो बेटियों के साथ मेला घूमने आई थीं। मेहमाननवाजी के बाद 17 जनवरी को जब मेहमान वापस लौट गए, तो फरियादी राजेश ने अपनी अलमारी की जांच की। जांच के दौरान उनके होश उड़ गए, क्योंकि अलमारी में रखे सोने के कीमती जेवरात गायब थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

चूंकि फरियादी को पूर्व से ही घर आई विधि विरुद्ध बालिका की आदतों और पूर्व में की गई चोरी की घटनाओं की जानकारी थी, इसलिए उनका शक गहरा गया। उन्होंने तत्काल 17 जनवरी 2026 को थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस (BNS) की धारा 305(ए) के तहत अपराध क्रमांक 21/26 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने जब संदेह के आधार पर विधि विरुद्ध बालिका से सख्ती और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बालिका ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार के घर से जेवर चोरी कर अपने परिचित धीरज उर्फ बिट्टू (पिता राजू गोयल) को सौंप दिए थे।

20 वर्षीय आरोपी धीरज, जो औद्योगिक क्षेत्र कोसमी (थाना कोतवाली, जिला बैतूल) का निवासी है, ने चोरी के इन जेवरात को अपने पास छिपा रखा था।

पुलिस की दबिश और बड़ी बरामदगी

बालिका की निशानदेही पर सारनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी धीरज उर्फ बिट्टू को 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से न केवल चोरी किए गए सोने के जेवर मिले, बल्कि अन्य कीमती सामान भी बरामद हुआ।

विधि विरुद्ध बालिका के निशानदेही आरोपी धीरज उर्फ बिट्टू के पास से सोने के जेवरात (कीमत लगभग 4 लाख), 02 एप्पल आईफोन (कीमत लगभग 60 हजार), यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 40 हजार), नकद राशि 13 हजार 500 कुल मशरूका मूल्य – लगभग 5 लाख13 हजार 500 रुपए जप्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी धीरज उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर 22 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल विधि विरुद्ध बालिका के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031