नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नगरीय प्रशासन विभाग के उपसंचालक ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं टंकियों का निरीक्षण – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नगरीय प्रशासन विभाग के उपसंचालक ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं टंकियों का निरीक्षण


WhatsApp Icon

15/01/2026 11:01 AM Total Views: 363380

सारनी क्षेत्र की परियोजनाओं पर जताई संतुष्टि।

सारनी। नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल के उप संचालक ओपी झा ने बुधवार 14 जनवरी 2026 को सारनी नगर पालिका क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल टंकियों का निरीक्षण किया।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत नगरीय निकायों में संचालित केंद्र एवं राज्य प्रवर्तित पेयजल एवं सीवरेज की योजनाए तथा निकाय की पेयजल व्यवस्था एवं अन्य सम-सामयिक विषयों एवं योजनाओं की समीक्षा, प्रत्यक्ष अवलोकन एवं निरीक्षण हेतु दलों का गठन किया गया था। बैतूल जिले के निरीक्षण के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल के उप संचालक ओपी झा यहां पहुंचे। उन्होंने जलावर्धन योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल टंकियों एवं अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उपसंचालक के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, उपयंत्री कमलेश पटेल, बैतूल नगर पालिका के उपयंत्री नागेंद्र वागद्रे, धीरेन्द्र राठौर, जलावर्धन योजना का संचालन करने वाली अनुबंधित कंपनी लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग प्रा लि के रमेश बड़वाइक उपस्थित थे। उपसंचालक ने निरीक्षण के दौरान सारनी डब्ल्यूटीपी की बेहतर कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि सारनी निकाय क्षेत्र में बेहतर पेयजल संरचना है। और इसका संचालन भी बेहतर तरीके से किया जा रहा हैं । सभी टंकियां और वाल्व भी साफ सुथरे मिले। इसकी भी उन्होंने सराहना की। अधिकारियों को उन्होंने सभी संरचनाओं की सतत निगरानी रखने को कहा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031