नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में वन्यप्राणियों का आतंक: अम्मा जी गौशाला समिति ने सुरक्षा की गुहार लगाई, बाउंड्रीवॉल और स्ट्रीट लाइट के लिए CMO को सौंपा ज्ञापन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में वन्यप्राणियों का आतंक: अम्मा जी गौशाला समिति ने सुरक्षा की गुहार लगाई, बाउंड्रीवॉल और स्ट्रीट लाइट के लिए CMO को सौंपा ज्ञापन


WhatsApp Icon

08/01/2026 9:12 AM Total Views: 492107

सारनी। सारनी रोड स्थित अम्मा जी गौशाला और उसके आसपास का क्षेत्र इन दिनों वन्यप्राणियों के आतंक और अंधेरे के कारण भय का पर्याय बना हुआ है। गौशाला में पल रहे बेजुबान गोवंश की सुरक्षा और राहगीरों की जान की परवाह करते हुए, बुधवार (7 जनवरी) को अम्मा जी गौशाला समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) सी.के. मेश्राम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुरक्षा इंतजामों की मांग की।

तेंदुए और बाघ के हमलों से गोवंश पर खतरा

बेला बाई यादव और स्थानीय गौ सेवकों द्वारा संचालित अम्मा जी गौशाला में निराश्रित गायों और बछड़ों की सेवा की जा रही है। समिति ने बताया कि गौशाला में सुरक्षा दीवार (बाउंड्रीवॉल) और फेंसिंग न होने के कारण अक्सर तेंदुए और बाघ जैसे जंगली जानवर परिसर में घुस आते हैं। अब तक कई बार गौमाता और बछड़ों को ये हिंसक जानवर अपना शिकार बना चुके हैं, जिससे गौ सेवकों में गहरा रोष और चिंता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अंधेरे में सैकड़ों ग्रामीणों और छात्रों की जान जोखिम में

ज्ञापन में दूसरी प्रमुख समस्या गौशाला से राजढोह पुल तक मार्ग पर पसरा अंधेरा है। यह मार्ग ग्राम लोनिया, बिकलई, राजेगांव और खापा को जोड़ता है। इन गांवों के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन पावर प्लांट में मजदूरी करने और स्कूली बच्चे कोचिंग व स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शाम होते ही यह रास्ता सुनसान और खतरनाक हो जाता है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सीएमओ से मिला आश्वासन

समिति ने सीएमओ सी.के. मेश्राम से मांग की है कि गौशाला परिसर में तत्काल तार फेंसिंग या बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाए और राजढोह पुल तक के मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में अम्मा जी गौशाला समिति के संरक्षक अरविंद सोनी, सचिव जगदीश आहुजा और कोषाध्यक्ष पंजाबराव बारस्कर प्रमुख रूप से शामिल थे। इनके अलावा उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, राहुल कापसे, नागेंद्र निगम, वन विभाग के विधायक प्रतिनिधि रूपेंद्र चौहान, सदस्य केउलाल यादव, मनोहर विश्वकर्मा, रामनाथ यादव, राजकुमार नागले और भागवत यादव सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031