नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल-परासिया हाईवे पर भीषण हादसा: खतरनाक मोड़ पर कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, कायाकल्प सर्वे पर जा रहीं महिला डॉक्टर समेत 4 बाल-बाल बचे – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल-परासिया हाईवे पर भीषण हादसा: खतरनाक मोड़ पर कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, कायाकल्प सर्वे पर जा रहीं महिला डॉक्टर समेत 4 बाल-बाल बचे


WhatsApp Icon

27/12/2025 12:34 AM Total Views: 461009

सारनी। शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ गुणवंत बाबा मंदिर और शनि मंदिर के बीच स्थित कुख्यात अंधे मोड़ (Blind Turn) पर एक तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो मौके पर ही पलट गया, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कायाकल्प अभियान के दौरे पर थीं डॉक्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारुति अर्टिगा कार (MP 28 CB 7931) छिंदवाड़ा से बैतूल की दिशा में जा रही थी। कार में छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय की ओपीडी इंचार्ज डॉ. रचना श्रीवास्त्री समेत तीन महिलाएं सवार थीं। डॉ. रचना चिचोली में ‘कायाकल्प अभियान’ के तहत सर्वेक्षण के लिए जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो (MP 48 L 1859), जिसे पाथाखेड़ा निवासी आकाश देशमुख चला रहे थे, से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसा गुणवंत बाबा मंदिर के पास वाले खतरनाक मोड़ पर हुआ। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत के बाद वाहनों की हालत देख अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सौभाग्य से सभी सुरक्षित हैं।

घायलों की हालत स्थिर

घटना में कार सवार डॉ. रचना और ऑटो चालक आकाश देशमुख को चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों का उपचार किया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर एवं स्थिर है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930