नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी का ‘महाठग’: 5.73 करोड़ की ठगी में कैलाश खाड़े और उसकी महिला साथी की शातिर चालें बेनकाब, अब पुलिस के रडार पर मददगार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी का ‘महाठग’: 5.73 करोड़ की ठगी में कैलाश खाड़े और उसकी महिला साथी की शातिर चालें बेनकाब, अब पुलिस के रडार पर मददगार


WhatsApp Icon

22/12/2025 12:26 AM Total Views: 388592

सारणी। नगर के शांति नगर निवासी और ठगी के मास्टरमाइंड कैलाश खाड़े द्वारा रची गई 5 करोड़ 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी की परतें अब खुलने लगी हैं। म्युचुअल फंड और ट्रेडिंग में ‘पैसा डबल’ करने का लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले इस गिरोह ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिराना हथकंडे अपनाए थे। पुलिस रिमांड में हुई पूछताछ के बाद अब इस सिंडिकेट में शामिल अन्य ‘सफेदपोश’ मददगारों पर भी कानून का शिकंजा कसने वाला है।

ठगी का ‘शातिर’ मॉडल: किराना दुकान बनी हवाला का जरिया

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी कैलाश खाड़े ने पैसों के लेन-देन के लिए सीधे अपने खातों का इस्तेमाल करने के बजाय, शॉपिंग सेंटर स्थित एक किराना दुकान को ढाल बनाया। शातिर कैलाश ने किराना दुकान पर रखे क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए लाखों का लेन-देन करवाया ताकि पुलिस सीधे उस तक न पहुंच सके। पुलिस ने किराना संचालक और उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक, उनके खातों से हुए ट्रांजेक्शन इस साजिश में उनकी संलिप्तता की ओर इशारा कर रहे हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

महिला आरोपी की चाल: लूट की रकम को जमीन में खपाने का खेल

इस पूरे प्रकरण में कैलाश खाड़े की सहयोगी महिला आरोपी की भूमिका भी उतनी ही शातिर और गहरी है। ठगी से जुटाई गई काली कमाई को सुरक्षित करने के लिए उसने अपने रिटायर्ड पिता को मोहरा बनाया। चर्चा है कि महिला आरोपी के पिता ने नकदी को प्रॉपर्टी में बदलने के लिए कुछ दिन पहले ही आनन-फानन में एक जमीन का सौदा किया। जिस जमीन की कीमत ‘भट्टे के भाव’ (बेहद कम) थी, उसे 60 लाख रुपये की भारी-भरकम कीमत देकर खरीदा गया। और इस डील को अंजाम देने में एक टेलर (दलाल) ने अहम भूमिका निभाई और अपना मोटा कमीशन सेट किया। मकसद साफ था— भविष्य में इस प्रॉपर्टी को बेचकर पैसे को ‘व्हाइट’ कर लिया जाए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस की कार्रवाई: कार जब्त, अब खातों की कुंडली खंगाली जा रही

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर नितिन उइके ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की है, जिससे कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पुरानी कार जब्त की है। आरोपी और उससे जुड़े संदिग्धों के बैंक खातों का फॉरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है। वैधानिक तरीके से यह पता लगाया जा रहा है कि पैसा किन-किन रास्तों से होकर कहां निवेश किया गया।

आधा दर्जन मददगारों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

सूत्रों का दावा है कि कैलाश और उसकी महिला साथी अकेले नहीं थे। इस खेल में क्षेत्र के करीब आधा दर्जन अन्य लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने लालच में आकर इनका साथ दिया। पुलिस ने दो से तीन लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और जल्द ही कुछ और लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है।

करोड़ों की इस धोखाधड़ी ने सारणी में हड़कंप मचा दिया है। कैलाश खाड़े और उसकी महिला सहयोगी ने जिस चालाकी से सिस्टम को चकमा देने की कोशिश की, वह अब उन्हीं के गले की फांस बन गई है। पुलिस की जांच अब अंतिम चरण में है और जल्द ही इस सिंडिकेट के बाकी चेहरों से भी नकाब उतरने वाला है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930