नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल-नागपुर हाईवे पर खौफनाक हादसा: सड़क पर बिखरी गिट्टी बनी काल, तीन लग्जरी कारें आपस में भिड़ीं; टोल कंपनी की घोर लापरवाही उजागर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल-नागपुर हाईवे पर खौफनाक हादसा: सड़क पर बिखरी गिट्टी बनी काल, तीन लग्जरी कारें आपस में भिड़ीं; टोल कंपनी की घोर लापरवाही उजागर


WhatsApp Icon

21/12/2025 8:29 PM Total Views: 388614

बैतूल। बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे (NH-47) पर सपना जलाशय के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। सड़क पर बिखरी पड़ी निर्माण सामग्री और टोल प्रबंधन की अनदेखी के चलते तीन तेज रफ्तार वाहन एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ गए। इस ‘सीरियल एक्सीडेंट’ में 6 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कैसे हुआ हादसा: गिट्टी पर फिसलीं गाड़ियां, मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सपना जलाशय के समीप स्थित टोल गेस्ट हाउस के पास की है। बैतूल की ओर आ रही तीन कारें— टाटा हैरियर, बलेनो और टियागो—एक के बाद एक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हादसे की मुख्य वजह सड़क पर बिखरी हुई बारिक गिट्टी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य के लिए जा रहे एक ओवरलोड डंपर से यह गिट्टी सड़क पर गिर गई थी। तेज रफ्तार में आ रही पहली गाड़ी जैसे ही इस गिट्टी पर चढ़ी, वह अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक कुछ समझ पाता, पीछे से आ रही अन्य दो गाड़ियां भी उससे जा टकराईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

टोल नाके की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: सुरक्षा ताक पर, सिर्फ वसूली पर जोर?

यह हादसा महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का जीता-जागता सबूत है। घटना टोल गेस्ट हाउस और टोल नाके के बेहद करीब हुई है। टोल प्लाजा का काम सिर्फ वाहनों से टैक्स वसूलना नहीं है, बल्कि अपने अधिकार क्षेत्र (Jurisdiction) में सड़क को बाधा मुक्त और सुरक्षित रखना भी है। हाईवे पर गिट्टी बिखरी पड़ी थी, जो किसी भी वाहन के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन पेट्रोलिंग टीम या टोल कर्मियों ने इसे हटाने की जहमत नहीं उठाई। ओवरलोड डंपर से गिट्टी गिरती रही और प्रशासन सोता रहा। यदि समय रहते सड़क की सफाई कर दी जाती, तो शायद आज यह हादसा न होता।

घायलों की स्थिति

इस भीषण भिड़ंत में कुल 6 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से आनन-फानन में सभी को बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक घायल के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बाकी घायलों का उपचार जारी है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

जिम्मेदार कौन?

इस घटना ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा की पोल खोल दी है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या टोल कंपनी पर कोई कार्रवाई होगी, या फिर यात्रियों की जान यूं ही जोखिम में डाली जाती रहेगी? पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930