नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नागपुर सोलर प्लांट हादसे में 6 मजदूरों की मौत 9 घायल, पानी की टंकी फटने से हुआ हादसा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नागपुर सोलर प्लांट हादसे में 6 मजदूरों की मौत 9 घायल, पानी की टंकी फटने से हुआ हादसा


WhatsApp Icon

20/12/2025 12:33 PM Total Views: 462952

नागपुर। रोजी-रोटी की तलाश में घर से हजारों किलोमीटर दूर गए बिहार के मजदूरों के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में एक हृदयविदारक हादसा हुआ है। नागपुर-चंद्रपुर राजमार्ग के पास स्थित बुटीबोरी एमआईडीसी (MIDC) इलाके में ‘अवादा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड’ (Avaada Electro Pvt. Ltd.) की सोलर पैनल फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से हुए जोरदार धमाके ने 6 मजदूरों की जान ले ली। इस हादसे में मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के गबसरा गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है।

धमाके से दहल उठा पूरा इलाका

घटना के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी की टंकी गिरने के बाद एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। यह धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मलबे में दबने से बिहार के कुल 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हैं। मृतकों में मुजफ्फरपुर के सुधांशु कुमार (23) और अजय कुमार (25) शामिल हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

परिवार के चिराग बुझे, गांव में मातम

मृतक सुधांशु कुमार, गबसरा निवासी नागेश्वर सहनी के पुत्र थे और पूर्व मुखिया हितलाल सहनी के भतीजे थे। चार भाइयों में तीसरे नंबर के सुधांशु की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं। वहीं, दूसरे मृतक अजय कुमार (पुत्र राजेश्वर पासवान) तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। उनके पिता राजमिस्त्री हैं। दोनों युवक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए परदेस गए थे, लेकिन वहां से अब उनके शव लौटने का इंतजार हो रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्रशासनिक कार्यवाही और परिजनों का हाल

महाराष्ट्र पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके पैतृक गांव गबसरा लाया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गबसरा गांव में चूल्हे नहीं जले हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घायल प्रकाश की हालत गंभीर

हादसे में जान गंवाने वाले सुधांशु और अजय के साथ उसी गांव के बुल्ला सहनी के पुत्र प्रकाश कुमार (28) भी काम कर रहे थे। टंकी के मलबे और ब्लास्ट की चपेट में आने से प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर है और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मजदूरी पर टिका था परिवार

पूर्व मुखिया हितलाल सहनी ने बताया कि गांव में रोजगार की कमी के चलते गबसरा के कई युवक नागपुर और पुणे जैसे शहरों में पलायन को मजबूर हैं। सुधांशु और अजय भी सुनहरे भविष्य का सपना लेकर गए थे। अजय अपने घर का बड़ा बेटा था और उस पर ही पूरे परिवार का दारोमदार था। इस हादसे ने इन गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है।

मुआवजे और शव वापसी की मांग

घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतकों के शव जल्द से जल्द गांव पहुंचाए जाएं और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर पानी की टंकी फटने जैसा बड़ा हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930