नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पति की हत्या की साजिश रचने वाली ‘कातिल’ पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी संग मिलकर दी खौफनाक सजा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पति की हत्या की साजिश रचने वाली ‘कातिल’ पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी संग मिलकर दी खौफनाक सजा


WhatsApp Icon

18/12/2025 11:49 PM Total Views: 388617

बैतूल/भैंसदेही। रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात में भैंसदेही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजू उईके हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने खुलासा किया कि राजू की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी पूनम उईके ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर की थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

6 घंटे में खुलासा, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

गुरुवार को जब मृतक के पिता ललसू उईके ने अपने बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया। निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में गठित टीम ने साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ीं और मात्र 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी पत्नी पूनम उईके सहित उसके साथियों सोहेल, शेख जशीम और शेख फेजान को धर दबोचा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

साजिश का पर्दाफाश

जांच में यह बात सामने आई कि पूनम के अवैध संबंधों में पति राजू बाधक बन रहा था। इसी कांटे को हटाने के लिए पूनम ने अपने प्रेमी और सहयोगियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930