नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भैसदेही पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: पवन चक्कियों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, ‘जिला अध्यक्ष’ लिखी लग्जरी कार से माल समेत दो गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भैसदेही पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: पवन चक्कियों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, ‘जिला अध्यक्ष’ लिखी लग्जरी कार से माल समेत दो गिरफ्तार


WhatsApp Icon

09/12/2025 4:38 PM Total Views: 421166

भैसदेही। भैसदेही पुलिस ने पवन चक्कियों (Windmills) से कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और केबल की चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में इस्तेमाल की गई एक बिना नंबर की काले रंग की महिंद्रा XUV 300 कार को जब्त किया है, जिस पर एक संगठन के ‘जिला अध्यक्ष’ की प्लेट लगी हुई थी। कार से लाखों का चोरी गया सामान बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के सरगना समेत तीन अन्य की तलाश जारी है।

गश्त के दौरान मिली सूचना, तुरंत एक्शन में आई पुलिस

घटना 07 दिसंबर 2025 की है। भैसदेही पुलिस की टीम कस्बा गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खामला स्थित पवन चक्कियों में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर इलेक्ट्रॉनिक केबल और सामान चोरी कर लिया है। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त अधिकारी उपनिरीक्षक आशीष कुमरे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पवन चक्की के सुपरवाइजर रमेश सनबारे (31) ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

‘जिला अध्यक्ष’ लिखी कार बनी सुराग

विवेचना के दौरान पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास पूछताछ की, तो एक अहम सुराग हाथ लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक काले रंग की महिंद्रा XUV 300 कार, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी लेकिन आगे ‘जिला अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान मध्यप्रदेश’ और पीछे ‘गुर्जर’ लिखा था, वह संदिग्ध अवस्था में बार-बार घूम रही थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तीन टीमों ने की घेराबंदी, कोड़िया जोड़ पर दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने से अतिरिक्त बल बुलाया गया और आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान कोड़िया जोड़ के पास वह संदिग्ध काली XUV 300 आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को रोका। कार में चालक संजय गुर्जर (32) निवासी धावलराय (सीहोर) और लाखन गुर्जर (32) निवासी समसखेड़ी (देवास) सवार मिले।

कार की डिक्की से मिला चोरी का जखीरा

पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो पिछली सीट और डिक्की में पवन चक्की से चोरी की गई भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक केबल और अन्य सामान बरामद हुआ। मौके पर बुलाए गए फरियादी और मैनेजर ने सामान की पहचान अपनी पवन चक्की के चोरी गए माल के रूप में की।

गिरोह का सरगना ‘जिला अध्यक्ष’ अभी फरार

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इस चोरी की योजना में उनके साथ अमन गुर्जर (जिसकी गाड़ी पर जिला अध्यक्ष लिखा है), बीरबल गुर्जर और बलराम गुर्जर (सभी निवासी समसखेड़ी, देवास) भी शामिल थे। वारदात के दौरान गार्डों को भनक लगते ही ये तीनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अंतरजिला स्तर पर सक्रिय है और इन्होंने अन्य जिलों में भी चोरियां कबूली हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930