नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बीएलओ ने चस्पा की ‘मिसिंग एसआईआर’ रिपोर्ट, अनुपस्थित, वंचित एवं प्रवासी मजदूरों के नाम जोड़ने हेतु चलाया जागरूकता अभियान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बीएलओ ने चस्पा की ‘मिसिंग एसआईआर’ रिपोर्ट, अनुपस्थित, वंचित एवं प्रवासी मजदूरों के नाम जोड़ने हेतु चलाया जागरूकता अभियान


WhatsApp Icon

07/12/2025 10:18 PM Total Views: 386716

बैतूल/सारणी। मजबूत लोकतंत्र की नीव एक सही और त्रुटिरहित मतदाता सूची होती है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सारणी के वार्ड क्रमांक 4 में पार्षद किरण झाड़बड़े एवं बीएलओ (BLO) अर्चना बिंजाड़े द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएलओ ने वार्ड में ‘मिसिंग एसआईआर’ (Missing SIR) की रिपोर्ट को सार्वजनिक रूप से चस्पा किया और नागरिकों को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया।

वार्ड क्रमांक 4 में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और जिन लोगों का नाम सूची या एसआईआर (SIR) में दर्ज होने से रह गया है, उनकी पहचान के लिए बीएलओ ने सक्रियता दिखाई। बीएलओ ने वार्ड के प्रमुख स्थानों पर मिसिंग एसआईआर की सूची चस्पा की, ताकि आम नागरिक आसानी से देख सकें कि किन लोगों का डेटा अभी तक अपडेट नहीं हुआ है या किनका नाम सूची से गायब है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष पहल

इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण पहलू उन मजदूरों और कामगारों को मुख्य धारा में लाना था, जो रोजगार की तलाश में शहर से बाहर (पलायन) गए हुए हैं। अक्सर देखा जाता है कि बाहर कमाने गए मजदूरों के नाम जानकारी के अभाव में मतदाता सूची या सर्वे सूची (SIR) से छूट जाते हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बीएलओ ने मौके पर मौजूद लोगों को विस्तारपूर्वक समझाया कि जो मजदूर अभी बाहर हैं और उनका नाम एसआईआर में नामांकित नहीं है, वे अपना नाम कैसे जुड़वा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रपत्र (Form) कौन से लगेंगे। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया क्या होगी और समय सीमा के भीतर आवेदन कैसे जमा करना है।

एसआईआर (SIR) का महत्व समझाया

बीएलओ ने वार्डवासियों को बताया कि एसआईआर का सही होना क्यों जरूरी है। यदि एसआईआर में जानकारी सही नहीं होगी, तो भविष्य में मतदान करने या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई आ सकती है। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वार्ड का कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

इस जागरूकता अभियान की वार्डवासियों ने सराहना की है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रक्रिया के बाद वार्ड क्रमांक 4 के उन सभी प्रवासी मजदूरों और छूटे हुए नागरिकों के नाम मतदाता सूची में व्यवस्थित रूप से शामिल हो सकेंगे।

इनका कहना है:—

  • जिन लोगों के नाम एसआईआर के सर्वे में नहीं सत्यापित हो सका है। उन लोगों के नाम जोड़ने के लिए वे दावा आपत्ति 11 दिसंबर 2025 तक कर सकते हैं।

अर्चना बिंजाड़े, बीएलओ वार्ड क्रमांक 4 भाग क्रमांक 42

  • देश के हर नागरिक को अपने मतदान का अधिकार है। नगर के हर व्यक्ति से मेरा अनुरोध है की अपने मतदान के अधिकार को ना छोड़े और अपने अधिकार को पाने के लिए एसआईआर में नामांकित कारे अन्यथा नामांकित से चुके हुए व्यक्ति 11 दिसंबर 2025 तक अपनी दवा आपत्ती करें। ताकि अपने हक के साथ सही सरकार को चुन सके।

किरण झारबडे, पार्षद वार्ड क्रमांक 4

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930