नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
छिंदवाड़ा में दिल दहलाने वाली घटना: मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय छात्र ने कुएं में लगाई छलांग, 23 घंटे बाद मिला शव – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

छिंदवाड़ा में दिल दहलाने वाली घटना: मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय छात्र ने कुएं में लगाई छलांग, 23 घंटे बाद मिला शव


WhatsApp Icon

02/12/2025 12:22 AM Total Views: 492024

छिंदवाड़ा। शहर के न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में रविवार को हुए एक हृदयविदारक हादसे का अंत सोमवार सुबह गहरे मातम के साथ हुआ। रविवार सुबह गुस्से में आकर घर के पास स्थित कच्चे कुएं में छलांग लगाने वाले 14 वर्षीय छात्र सार्थक का शव करीब 23 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। एसडीईआरएफ (SDERF) और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह 9:35 बजे छात्र के शव को कुएं से बाहर निकाला। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

क्या था पूरा मामला?

देहात थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह और क्षणिक आवेश का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह किसी बात को लेकर मां ने सार्थक को डांट दिया था। मां की डांट से छात्र इतना आहत हुआ कि उसने आवेश में आकर घर की छत से ही सटे हुए कच्चे कुएं में छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया और प्रशासन को सूचना दी गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कचरे और पानी ने बढ़ाईं रेस्क्यू टीम की मुश्किलें

एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर गणेश धुर्वे ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से रविवार सुबह 10 बजे सूचना मिली थी। टीम दोपहर करीब 1 बजे मौके पर पहुंची। कुएं में पानी बहुत ज्यादा था और उसमें भारी मात्रा में कचरा भी जमा था, जिससे सर्चिंग में काफी बाधाएं आईं।

कमांडेंट धुर्वे ने बताया, “हमने सबसे पहले तीन मोटर पंप लगाकर कुएं को खाली करने का प्रयास शुरू किया। कुएं की गहराई और पानी की मात्रा को देखते हुए इसे खाली करने में करीब 15 से 16 घंटे का समय लग गया। इसके बावजूद नीचे 4 से 5 फीट पानी बचा हुआ था। कुएं के आसपास की सफाई कराई गई और क्रेन की मदद ली गई। अथक प्रयासों के बाद सोमवार सुबह शव पानी की सतह पर दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया।”

परिवार में पसरा मातम, पुलिस जांच जारी

सार्थक के शव के बाहर आते ही वहां मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस बेटे को मां ने सुधारने के लिए डांटा था, उसके इस आत्मघाती कदम ने परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और उन परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस बात ने मासूम को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031