नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में रहस्यमयी आग: नीलाम हुए कोल कन्वेयर में रात 2 बजे लगी आग, लापरवाही या साजिश की आशंका – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में रहस्यमयी आग: नीलाम हुए कोल कन्वेयर में रात 2 बजे लगी आग, लापरवाही या साजिश की आशंका


WhatsApp Icon

10/11/2025 7:45 PM Total Views: 386826

आग लगी या किसी षड्यंत्र का नतीजा, उठ रहे कई सवाल 

बैतूल/सारनी। रविवार तड़के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह (Satpura Thermal Power Station) के एक पुराने और नीलाम हो चुके कोल कन्वेयर सिस्टम में लगी भीषण आग ने प्लांट प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को सकते में डाल दिया है। यह वही कन्वेयर सिस्टम है जिसे मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) द्वारा नीलाम किया जा चुका है और वर्तमान में उसका डिस्मेंटल (तोड़-फोड़) का कार्य चल रहा है। रात करीब 2 बजे 34 नंबर कन्वेयर बेल्ट में अचानक भड़की आग ने प्लांट में हड़कंप मचा दिया।

धुएं और लपटों के बीच दमकल की मशक्कत, एक घंटे बाद पाया काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही प्लांट के दमकल विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा यह आग बड़े क्षेत्र में फैल सकती थी और प्लांट की अन्य महत्वपूर्ण संपत्तियों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आग का कारण: ‘मेटल स्पार्क’ या ‘रहस्यमयी आग’?

अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया है कि आग लगने का कारण डिस्मेंटल के दौरान कोयले में गिरे मेटल स्पार्क को बताया जा रहा है। हालांकि, यह कारण लोगों के गले नहीं उतर रहा है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि डिस्मेंटल का काम सामान्यतः शाम 6 बजे तक ही चलता है और मजदूर अपने घर चले जाते हैं, तो फिर रविवार तड़के रात 2 बजे वहां कौन-सा कटिंग कार्य चल रहा था? यदि उस समय कोई कार्य नहीं चल रहा था, तो फिर आग अपने आप कैसे लगी? क्या यह लापरवाही का परिणाम है या इसके पीछे किसी साजिश की बू आ रही है? यह रहस्य गहराता जा रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। जब MPPGCL ने स्वयं इस कन्वेयर सिस्टम को नीलाम कर दिया है और इसके डिस्मेंटल कार्य की निगरानी से खुद को अलग कर लिया है, तो फिर आग लगने की स्थिति में प्लांट के दमकल को भेजने की क्या मजबूरी थी? अधिकारियों का कहना है कि आग लगी जगह के पास MPPGCL की अन्य महत्वपूर्ण संपत्तियाँ स्थित थीं, जिन्हें बचाने के लिए दमकल को भेजना आवश्यक था।

ठेकेदार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न

यह सवाल भी अहम है कि करोड़ों रुपए का डिस्मेंटल कार्य करने वाले ठेकेदार के पास अपनी खुद की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं है? आग लगने जैसी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ठेकेदार की क्या तैयारी थी? यदि आग बड़े क्षेत्र में फैल जाती और प्लांट की संपत्ति को नुकसान पहुंचता, तो इसकी जवाबदेही किसकी होती? यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या MPPGCL इस घटना में लगे दमकल और अन्य संसाधनों का खर्च संबंधित ठेकेदार से वसूलेगा या नहीं।

इस रहस्यमयी आग की घटना ने कई अनसुलझे सवाल छोड़े हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ रही है। जनता यह जानना चाहती है कि आग लगने का असली कारण क्या था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

इनका कहना है 

  • कन्वेयर के डिस्मेंटल का काम चल रहा था। इस दौरान मेटल गिरने से कोयले में आग लगने की घटना हुई। सूचना मिलते ही प्लांट के दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एमपीपीजीसीएल की अन्य संपत्ति को नुकसान न हो इसलिए दमकल को भेज कर आग बुझाई गई। बाकी में घटनास्थल पर जाकर देखूंगा इसके बाद ही स्पष्ट और कुछ बता पाऊंगा। 

वी. के. कैथवार, मुख्य अभियंता, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930