नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भाजपाई नेताओं की गुंडागर्दी: पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे का ग्रामीण से गाली-गलौज और मारपीट का वीडियो वायरल, क्षेत्र में माहौल खराब होने का आरोप – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भाजपाई नेताओं की गुंडागर्दी: पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे का ग्रामीण से गाली-गलौज और मारपीट का वीडियो वायरल, क्षेत्र में माहौल खराब होने का आरोप


WhatsApp Icon

05/11/2025 5:54 PM Total Views: 416610

बैतूल/सारणी। बैतूल जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी इन दिनों अपने पद का दुरुपयोग कर क्षेत्र में विकास के बजाय गुंडागर्दी का माहौल बनाते नजर आ रहे हैं। सोमवार, 4 अक्टूबर को भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद, ऐसे आरोप-प्रत्यारोप और घटनाओं का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में, सोशल मीडिया पर घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक और भाजपा नेता मंगल सिंह धुर्वे का एक ग्रामीण के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जिले में भाजपा के स्थानीय नेताओं के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहे वीडियो में, पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे एक ग्रामीण को बुरी तरह से डांटते और धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सांफ तौर पर आवाजें सुनी जा सकती हैं। धुर्वे ग्रामीण से “तेरा पावर क्या है?” जैसे वाक्य पूछते हुए उसे थप्पड़ भी जड़ देते हैं। यह वीडियो भूषण कांति नामक अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, पोस्ट में लिखा – “सैय्या भय कोठवार तो डर काहे का” घोड़ाडोंगरी विधानसभा के भूतपूर्व विधायक भाजपा नेता मंगल सिंह अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए। खैर मंगल सिंग पूर्व विधायक हैं,भाजपा नेता हैं सरकार उनकी हैं केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष का आशीर्वाद भी इन्हें प्राप्त हैं। यह तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सोशल मीडिया पोस्ट

क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में आक्रोश, “पर निकल आए” टिप्पणी:

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के “पर निकल आने” की टिप्पणी इसी ओर इशारा करती है कि वे अपनी नई स्थिति का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से यह प्रतीत होता है कि कुछ नेताओं के लिए पद शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बन गया है, न कि जनसेवा का।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

विकास की जगह गुंडागर्दी का आरोप:

आम आदमी पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा के स्थानीय नेता क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, अपनी ताकत दिखाने और लोगों को धमकाने में लगे हुए हैं। इस तरह के व्यवहार से न केवल आम जनता में भय का माहौल बनता है, बल्कि एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की छवि भी धूमिल होती है।

क्या होगी कार्रवाई?

मंगल सिंह धुर्वे जैसे वरिष्ठ नेताओं का इस तरह का आचरण पार्टी के लिए भी शर्मिंदगी का सबब बन सकता है।क्या पार्टी आलाकमान इस वायरल वीडियो पर कोई संज्ञान लेता है और जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई करता है, या फिर इस घटना को भी नजरअंदाज कर दिया जाएगा। इस घटना ने बैतूल जिले की राजनीतिक फिजा में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है और यह सवाल खड़ा किया है कि क्या नेता जनता की सेवा करेंगे या दादागिरी से क्षेत्र को नियंत्रित करेंगे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930