नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सड़कें बदहाल: घटिया निर्माण और जल आवर्धन योजना की खुदाई से जनता त्रस्त, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सड़कें बदहाल: घटिया निर्माण और जल आवर्धन योजना की खुदाई से जनता त्रस्त, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा


WhatsApp Icon

31/10/2025 12:22 AM Total Views: 390682

बैतूल/सारणी। सारणी नगर की सड़कों की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय हो चुकी है। वार्ड क्रमांक 1 से 36 तक, जहां कभी डामरीकृत सड़कें हुआ करती थीं, वे अब बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। शहरवासी सड़क निर्माण में बरती गई घोर अनियमितता और घटिया गुणवत्ता से बुरी तरह परेशान हैं। मात्र एक ही बारिश ने निर्माण की पोल खोल दी, पूरा डामर उखड़ गया और सड़कों पर कीचड़ व गड्ढों का साम्राज्य स्थापित हो गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

‘औपचारिकता’ मात्र निर्माण, बारिश में सब उखड़ गया:

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़कों के निर्माण में ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों ने सिर्फ औपचारिकता निभाई है। कई जगहों पर तो ऐसा प्रतीत होता है मानो सड़क पर केवल ऊपरी तौर पर डामर की एक परत बिछा दी गई हो, जिसकी मजबूती और टिकाऊपन शून्य है। नतीजतन, पहली ही बारिश में सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो गई, जिससे राहगीरों का जीवन दूभर हो गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जल आवर्धन योजना बनी सड़कों की ‘काल’:

शहरभर में जल आवर्धन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को बार-बार खोदा गया, जिसने पहले से ही जर्जर सड़कों की हालत को और भी दयनीय बना दिया। जहां कहीं सड़कें थोड़ी ठीक-ठाक थीं, उन्हें भी योजना के नाम पर खोदकर बर्बाद कर दिया गया। पाइपलाइन बिछाने के बाद सीमेंट-कंक्रीट से भरकर समतलीकरण तो किया गया, लेकिन न तो यह काम ठीक से हुआ और न ही यह टिकाऊ साबित हुआ। परिणामस्वरूप, शहर की अधिकांश सड़कें ऊबड़-खाबड़ और असमतल हो गई हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की उदासीनता, जनता का बढ़ता आक्रोश:

सारणी नगर के नागरिकों ने इस गंभीर समस्या से नगर पालिका प्रशासन, सीएमओ और अध्यक्ष तक को अवगत कराया है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बरसात के मौसम में तो स्थिति और भी विकट हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाता है और आवागमन लगभग असंभव हो जाता है। समाजसेवी विनोद जगताप ने काह कि जिन ठेकेदारों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर निम्न गुणवत्ता का कार्य किया गया है, जल्द ही उनकी विस्तृत जांच कराकर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करवाई जाएगी।

इनका कहना है

जलावर्धन योजना के तहत ठेका कंपनी ने जो सड़क खोदी गई है, वह सड़क कंपनी सुधारेंगी। कंपनी से स्टीमेट के आधार पर उखाडी गई सभी सड़कों का सुधार कार्य कराया जायेगा।

सीके मेश्राम, सीएमओ, नगरपालिका परिषद सारणी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930