नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पत्रकारों से दुर्व्यवहार: “न्याय की लड़ाई” बनी जन आंदोलन, विपक्ष का मिला साथ, सक्सेना की जगह कोतवाली थाना प्रभारी होंगे नीरज पाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पत्रकारों से दुर्व्यवहार: “न्याय की लड़ाई” बनी जन आंदोलन, विपक्ष का मिला साथ, सक्सेना की जगह कोतवाली थाना प्रभारी होंगे नीरज पाल


WhatsApp Icon

22/10/2025 7:09 PM Total Views: 386776

बैतूल। पत्रकारों के आत्मसम्मान पर हुए गंभीर हमले के खिलाफ शुरू हुई “न्याय की लड़ाई” अब एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। वरिष्ठ पत्रकार जंकी शाह के साथ कोतवाली थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार, धमकी और अवैध वसूली के विरोध में पत्रकारों द्वारा चलाया जा रहा धरना अब राजनीतिक समर्थन का प्रमुख केंद्र बन गया है।

विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों का एकजुट हुजूम:

इस न्यायसंगत आंदोलन को विभिन्न विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों का खुला समर्थन प्राप्त हुआ है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सोनी अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे, तो वहीं भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कापसे और बजरंग दल के भवानी गांवंडे भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता जताने पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऋषि दीक्षित ने भी मंच से पत्रकारों के पक्ष में जोरदार आवाज़ उठाई, जो इस आंदोलन की गंभीरता को दर्शाता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

“लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार”:

आम आदमी पार्टी के अजय सोनी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “पत्रकारों की आवाज़ को दबाने की कोशिश सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार है। हम पत्रकारों के साथ खड़े हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, यह संघर्ष जारी रहेगा।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भाजपा की चुप्पी पर गंभीर सवाल:

यह अत्यंत चिंताजनक है कि धरना स्थल की सूचना और पत्रकारों की अपील के बावजूद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने इस संवेदनशील मुद्दे पर न तो स्थल पर पहुंचना उचित समझा और न ही कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों ने इस चुप्पी को “शर्मनाक” करार दिया है, जो सत्तारूढ़ दल की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करती है।

पुलिस अधीक्षक से मुलाकात का प्रयास निष्फल:

धरना स्थल से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन से मिलने एसपी कार्यालय पहुंचा। हालांकि, एसपी जैन द्वारा केवल अकेले में मिलने पर जोर दिए जाने के कारण, पत्रकारों ने सामूहिक रूप से मिलने की अपनी मांग पर अड़े रहकर विरोध जताया और बिना मिले ही लौट आए। यह घटनाक्रम पुलिस प्रशासन के प्रति पत्रकारों के बढ़ते अविश्वास को दर्शाता है।

अवैध वसूली और दुर्व्यवहार का पूरा घटनाक्रम:

यह पूरा मामला 18 अक्टूबर की सुबह का है, जब वरिष्ठ पत्रकार जंकी शाह ने कोतवाली थाना प्रभारी से फटाके की मामले में 20,000 रुपये की अवैध जप्ती पर स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर थाना प्रभारी भड़क गए, पत्रकार को धारा 151 के तहत कार्रवाई की धमकी दी, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और अंततः 15,000 रुपये नकद के साथ-साथ जेवर भी जब्त कर लिए। बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पत्रकार ने RTI के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों की जानकारी मांगी थी, जिससे थाना प्रभारी खासे नाराज़ थे।

तत्काल कार्रवाई: नया थाना प्रभारी नियुक्त:

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने बैतूल कोतवाली कोठी बाजार के थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना को पद से हटा दिया है और उनकी जगह नीरज पाल को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930