नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
23 बच्चों की मौत पर मृतक के परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, – इलियास खान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

23 बच्चों की मौत पर मृतक के परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, – इलियास खान


WhatsApp Icon

14/10/2025 10:27 AM Total Views: 386778

क्या प्रदेश में हुई 23 बच्चों की मौत की खुशी में विधायक पंडाग्रे दाल बाटी चूरमा का सहभोज करवा रहें – मोहम्मद इलियास
आमला विधानसभा में दो बच्चों कि जहरीले कफ सिरप से हुई है मौत फिर भी माननीय को वही क्षेत्र में दाल बाटी चूरमें कि पार्टी देना न्याय संगत नहीं
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव कि आड़ में दीपावली मिलन समारोह कर आमला में बड़ी पार्टी का आयोजन 14 अक्टूबर को होने जा रहा

बैतूल/सारनी । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा परासिया और बैतूल आमला क्षेत्र के बोरदेही में जहरीले कफ सिरप से अब तक 23 बच्चों की जान चली गई, पीड़ित परिवारों का कहना है हमें नहीं मालूम था कि हम हमारे बच्चे को पॉइजन दे रहे हैं। ऐसा मालूम होता तो हम क्यों देते.? कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने प्रेस नोट जारी कर विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी मृतक के परिजनों के आंसू सुखे भी नहीं है और आमला-सारनी 130 विधानसभा के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, जीएसटी बचत उत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह के नाम पर आमला के बोरदेही मंडल में ही दाल बाटी चूरमे की लग्जरी पार्टी दे रहे हैं। जबकि जिन बच्चों की मौत जहरीले कफ सिरप पीने से हुई हैं उनमें से एक बच्चा बोरदेही मंडल से आता है, सम्मेलन कार्यक्रम स्थल से मृतक परिवार के घर कि दूरी मात्र 2 किलोमीटर बताई जा रही है। उस क्षेत्र में ही विधायक को सहभोज पार्टी देना क्या न्याय संगत है.? एक और भारतीय जनता पार्टी के लोग 23 बच्चों की मौत पर मगरमच्छ के आंसू बहा कर दिखा रहे हैं, तो वहीं बेशर्मी कि सारी हदें पार करते हुए दूसरी और दीपावली के पहले मिलन समारोह के नाम पर 14 अक्टूबर को बड़ी पार्टी बनाने की रूपरेखा चल रही है। जिससे भाजपा की कथनी और करनी का चरित्र उजागर होता हैं। जबकि हाल ही में कुछ दिन पहले मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष, विधायक उनकी गाड़ी में खिलखिला कर हँस रहे थे, जिसकी फोटो उनके ड्राइवर ने लेकर सोशल मीडिया पर कुछ हंसी के पल कैप्शन लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता के बीच में जंग छिड़ गई थी। माहौल को देखते हुए विधायक ने अपने बचाव में सभी कार्यकर्ताओं को पोस्ट कर कमेंट करने का आग्रह किया था। हालांकि विधायक के ड्राइवर ने मामला गरमाता देख पोस्ट डिलीट कर दी थी, लोगों का कहना हैं कि अगर वह पोस्ट गलत नहीं थी तो डिलीट क्यों करवाई गई। दूसरी और अभी वह मामला ठंडा भी नहीं हुआ और विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने दीपावली मिलन समारोह आमला के बोड़की में दाल बाटी का सहभोज का आयोजन तैयार कर भाजपा का असली चेहरा उजागर कर दिया है।

मोहम्मद खान ने कहा माँओ को पता ही नहीं की बच्चों को जहर पिला रही

कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने कहा 23 बच्चों की मौत पर देखा जाए तो केंद्र सहित प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, कलेक्टर सहित समस्त विभाग के अधिकारी उनके अधीन है, उसके बाद भी ये लोग कई माँओ के हाथों से उनके बच्चों को जहर पिलवाने का कार्य करते रहे। और अब चेन्नई से सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर भाजपा अपनी पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है। जबकि दोषी डॉक्टर से लेकर समस्त दोषियों को कठोर कार्रवाई करवाने के लिए भाजपा को सामने आना चाहिए जो सिर्फ बड़ी कार्रवाई का डिंडोरा पीठ नौटंकी कर रही है। वही उनके विधायक आमला क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को खुश करने सहभोज करवाने में लगे हुए हैं। क्या विधायक योगेश पंडाग्रे की इस हरकत पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कुछ खुलकर कहने को तैयार होंगे या नहीं अब ये देखना है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

महामंत्री कमलेश सिंह और मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, यशवंत यादव बोरदेही विधायक की ओर से सभी को दे रहें दाल बाटी चूरमे वाली पार्टी का निमंत्रण

भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी ग्रुपों में सोमवार को भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह और सारनी मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, यशवंत यादव बोरदेही मंडल अध्यक्ष द्वारा ये मैसेज किया जा रहा है। जिसमें लिखा है :- मण्डल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता बन्धु/भगिनी, आपको विदित हो कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन तथा माननीय विधायक डॉ योगेश पण्डागरे जी की ओर से दीपावली मिलन एवं सहभोज का आयोजन दिनांक- 14अक्टूबर को अपरान्ह 2.00 बजे से संध्या 4.00 बजे तक विधायक कार्यालय – आमला बोड़की में किया गया है। सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष माननीय श्री मोहन नागर जी एवं माननीय विधायक डॉ योगेश पण्डागरे जी सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्ध नागरिक एवं प्रोफेशनल भी आमंत्रित हैं। अनुरोध है कि सम्मेलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ एवं प्रबुद्ध नागरिकों की मोबाइल नम्बर सहित अलग अलग सूची बनाकर कल दोपहर 12 बजे तक भेजने की कृपा करें। जिससे कि पार्टी जिला कार्यालय एवं विधायक जी के कार्यालय से भी सभी को आमंत्रित किया जा सके। सादर धन्यवाद।

बोरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष कुछ तो शर्म करों

परासिया के डॉक्टर द्वारा दी गई कफ सिरप से हुई बच्चों कि मौत मामले में एक बच्चा भाजपा के बोरदेही मंडल क्षेत्र से आते है। और वहां के मंडल अध्यक्ष दाल बाटी चूरमा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण व्हाट्सएप ग्रुप में भेज रहे। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि मासूम बच्चें कि मौत उनके मंडल में हीं हुई हैं, एक तरफ क्षेत्र में मातम पसरा हुआ हैं और इन्हें पार्टी सूझ रही है। जिससे बोरदेही क्षेत्र में भी भाजपा मंडल अध्यक्ष के मैसेज को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

परिजनों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे भाजपा वाले

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि इस दुख की घड़ी में भाजपा विधायक द्वारा जश्न मनाने की तैयारी और पदाधिकारी से निमंत्रण करवाना, उनकी ओछी मानसिकता दर्शाते हैं, साथ ही अनुशासन का दम भरने वाली पार्टी की असलियत उजागर कर उनकी कथनी और करनी में अंतर बताया है। और जनता को कहा हैं जो लोग मौत का तमाशा बनाकर परिजनों से मिल मगरमच्छ के घड़ियालों आंसू बहा रहे थे, ऐसे लोग आपके कभी नहीं हो सकते, ये बात जनता को समझना चाहिए और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका उत्तर बीजेपी वालों को देना ही चाहिए, जो बच्चों की मौत पर दाल बाटी चूरमें के नाम पर जश्न में डूबने की तैयारी कर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देने वाले है, खान ने कहा आमला विधायक 23 बच्चों की मौत पर मृतक परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। जबकि जहरीले कफ सिरप से मौत का असली गुनहगार भाजपा सरकार है, उनके राज में उन्होंने कई माँओ के हाथों से स्वयं के बच्चे को जहर पिलाने का कार्य करवाया है।

इस संबंध में चर्चा करने के लिए भाजपा बोरदेही मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव से उनके दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

इनका कहना है

  • संपूर्ण प्रदेश में कार्यक्रम आया है, जिसके अंतर्गत हर विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन होना है। इस उपलक्ष्य में आमला में कार्यक्रम हो रहा है। अगर ग्रुपों के मैसेज निमंत्रण में दीपावली मिलन समारोह लिखा है तो यह गलत है, इस विषय में मैं विधायक से चर्चा करूंगा। रही बात कांग्रेस के आरोप लगाने की तो कमलनाथ जी स्वयं मृतक परिजनों के घर से निकलते हुए मुस्कुरा रहे हैं यह भी न्याय संगत नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ आरोप लगाना आता है क्योंकि उनके पास अब और कोई काम नहीं बचा है।

सुधाकर पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बैतूल

  • 14 अक्टूबर सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर जिला से जो मैसेज आया था। उसमें मंडल अध्यक्ष लिखकर स्थानीय ग्रुपों में मैसेज सेंड किया गया है। विधानसभा सम्मेलन में दूर दराज से कार्यकर्ता आएंगे उनके लिए भोज रखा गया है।

गोलू राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930