नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
विद्युत नगरी और कोयलांचल पाथाखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का विशाल पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया पांच संकल्प – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

विद्युत नगरी और कोयलांचल पाथाखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का विशाल पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया पांच संकल्प


WhatsApp Icon

06/10/2025 2:18 AM Total Views: 460646

सारणी। विद्युत नगरी सारणी और कोयलांचल नगरी पाथाखेड़ा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का विशाल पथ संचलन निकला। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित इस संचलन में एक सैकड़ा से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

भगत सिंह बस्ती से शुरू हुआ पथ संचलन

यह संचलन भगत सिंह बस्ती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर ग्राउंड से शुरू हुआ। संचलन से पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। इस दौरान विशेष अतिथि के नेतृत्व में भगवा ध्वज का ध्वजारोहण के बाद सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

डॉ. हेडगेवार ने की थी संघ की स्थापना: मुख्य वक्ता

मुख्य वक्ता ने बताया कि डॉ. हेडगेवार ने आज ही के दिन कुछ युवाओं के साथ नागपुर में संघ की स्थापना की थी। उन्होंने देश में परिवर्तन के लिए पांच संकल्प लेने का आह्वान किया: पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब सहेजना, सामाजिक समरसता, नागरिक अनुशासन और स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तीन से चार किलोमीटर चला संचलन

बौद्धिक सत्र के बाद पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर साईं मंदिर चौराहा, सुपर डी, स्टेट बैंक चौक, मस्जिद चौक, विजासन मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, जय स्तंभ चौक होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर तक लगभग तीन से चार किलोमीटर चला।

पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

रास्ते में संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई, जिससे उनका उत्साह बढ़ा। इस पथ संचलन में एक सैकड़ा से अधिक स्वयंसेवकों ने कदमताल की।

पूरे संचलन मार्ग पर पुलिस बल ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा, जिससे यातायात सुचारु रूप से चलता रहा।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31