नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
माँ और मासूम बेटे की निर्मम हत्या से दहला जिला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

माँ और मासूम बेटे की निर्मम हत्या से दहला जिला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी


WhatsApp Icon

17/09/2025 4:02 PM Total Views: 491807

पन्ना। पन्ना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के रहूनिया गांव में एक महिला और उसके 5 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश है।

घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। सोनू कुशवाहा (25) नामक महिला अपने 5 साल के बेटे और डेढ़ साल के छोटे बेटे के साथ घर में अकेली रहती थी। उसका पति रामनारायण कुशवाहा पंजाब में मजदूरी करने गया है। सोनू अपने घर में ही किराना दुकान चलाती थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो हुआ शक

बुधवार सुबह जब महिला और उसके बच्चे घर से बाहर नहीं निकले तो ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला और बच्चे की लाश देखकर उनके होश उड़ गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंटा

हमलावरों ने महिला और उसके 5 साल के बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंट दिया। घर में चोरी करके भाग निकले। सोनू का छोटा बेटा कार्तिक सुरक्षित है।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इस घटना से गुस्साए ग्रामवासियों ने माधौगंज चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। चक्काजाम के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।

विधायक और एएसपी ने दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह और एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। विधायक ने परिजन को आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कराया जा सका।

पुलिस जांच में जुटी

एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच के बाद ही सही जानकारी दी जा सकेगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031