नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
संबल योजना में भ्रष्टाचार का घिनौना चेहरा, मृतक की विधवा से 53 हजार की ठगी, नपा कर्मचारी पर रिश्वतखोरी का आरोप – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

संबल योजना में भ्रष्टाचार का घिनौना चेहरा, मृतक की विधवा से 53 हजार की ठगी, नपा कर्मचारी पर रिश्वतखोरी का आरोप


WhatsApp Icon

20/08/2025 8:47 AM Total Views: 391774

बैतूल/सारणी। सारणी नगर पालिका परिषद में एक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने संबल योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। योजना शाखा के एक कर्मचारी पर रिश्वत लेकर मृतक की विधवा को संबल योजना में लाभ दिलाने का आरोप लगा है।

वार्ड क्रमांक 23 पाथाखेड़ा निवासी दिवंगत देवनाथ सिंह की पत्नी सीमा सिंह ने सारणी पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारी गुरुदेव हाथिया पर शासकीय अनुदान राशि में से 53 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

2 लाख में से 53 हजार हड़पे

पीड़िता सीमा सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति देवनाथ सिंह का निधन 11 सितंबर 2017 को हुआ था। शासन की ओर से 29 दिसंबर 2017 को उन्हें मृतक आश्रित सहायता राशि 2 लाख रुपये प्रदान की गई थी। इसी दौरान नगर पालिका कर्मचारी गुरुदेव हाथिया, वार्ड 23 की पार्षद अनिता बेलवंशी और उनके पति उनके घर पहुंचे और यह कहकर 53 हजार रुपये ले लिए कि कुल 4 लाख का अनुदान मिलता है, बाकी के 2 लाख भी दिलवा देंगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लेकिन आज तक न तो अतिरिक्त राशि दिलवाई गई और न ही दिए गए 53 हजार रुपये लौटाए गए। सीमा सिंह का कहना है कि वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और पति की मृत्यु के बाद परिवार का भरण-पोषण बड़ी कठिनाई से कर रही हैं। ऐसे में नगर पालिका कर्मचारी द्वारा उन्हें ठगना अत्यंत अमानवीय और निंदनीय कृत्य है।

दोषी पर कार्रवाई की मांग

सीमा सिंह ने थाना प्रभारी सारणी से मामले की त्वरित जांच कर दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने एवं उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

नगर पालिका परिषद सारणी में यह घटना कोई पहली बार नहीं घटी है। इसके पहले भी योजना शाखा में बैठने वाले कर्मचारी द्वारा मृतक के पैसों पर अपनी नजर गड़ाए रखने का मामला हो चुका है।

25% कमीशन की ‘सेटिंग’

सूत्र बताते हैं कि संबल योजना के लाभार्थियों को पहले ही मृतक आश्रित की सहायता राशि दिलवाने के एवज में मुआवजा राशि में से 25% देने की सेटिंग हो जाती है। यहां तक कि योजना शाखा में बैठने वाले अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाता है। सही मायने में अगर जांच की जाए तो अंत्येष्टि में मिलने वाले मुआवजे भी मृतक के परिजनों तक नहीं पहुंच पाते हैं। करण गरीब और कमजोर तबके के मृतक के परिजन अंत्येष्टि के शोक में डूबे रहते हैं, वाहि अफरा तफरी में कागजी करवाई पूरी हो जाती है। महीने 15 दिन में मृतक के शोका कुल परिजन सब कुछ भूल कर कमाने बाहर निकल जाते हैं। और अंत्येष्टि का पैसा नगर पालिका से निकलता तो जरूर है मगर परिजन तक नहीं पहुंच पाता।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई जरूरी

यह मामला संबल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक कड़वा सच उजागर करता है। जरूरतमंदों को सहायता दिलाने के नाम पर उनसे रिश्वत वसूलना एक जघन्य अपराध है। इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही, यह भी जरूरी है कि संबल योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

संबल योजना में हितग्राही से ठगी एवं रिश्वतखोरी के आरोपों से घिरे गुरुदेव हाथिया, वर्तमान पद सहायक राजस्व निरीक्षक से उनका पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क – 8982178192 करने का प्रयास किया गया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

इनका कहना है :—

  • गुरुदेव हथिया द्वारा संबल योजना को लेकर ठगी करने कि जानकारी मुझे नहीं है और ना ही मृतक के परिजनों द्वारा इस प्रकार की कोई शिकायत नगर पालिका में की गई है। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

सी.के.मेश्राम, सीएमओ, नगर पालिका परिषद सारनी 

 

  • मेरे द्वारा मृतक की परिजन को योजना का लाभ दिलाने के लिए निरीक्षण किया गया था। गुरुदेव हाथिया द्वारा मृतक की पत्नी सीमा सिंह के साथ क्या लेना देना हुआ इसकी कोई भी जानकारी मुझे नहीं है।

अनीता बेलवंशी, पार्षद वार्ड नं. 23 

 

  • सीमा सिंह द्वारा नपा कर्मी गुरुदेव हथिया के खिलाफ मृतक आश्रित सहायता राशि से पैसा ठगने की लिखित शिकायत की गई है। मामला 2017 का है। नगर पालिका परिषद सारनी से जानकारी मांगी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

जयपाल ईवनाती, थाना प्रभारी सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930