नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मंदिर से लौट रहे 8 वर्षीय तनवीर के अपहरण की कोशिश, पड़ोसियों ने बचाई जान, आरोपी फरार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मंदिर से लौट रहे 8 वर्षीय तनवीर के अपहरण की कोशिश, पड़ोसियों ने बचाई जान, आरोपी फरार


WhatsApp Icon

05/08/2025 11:36 AM Total Views: 491770

सारणी। सारणी में सोमवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें 8 साल के बच्चे को किडनैप करने की कोशिश की गई। पड़ोसियों की सतर्कता से बच्चे की जान बच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह घटना लगभग रात 9:55 बजे की है, जब मंदिर से वापस लौट रहे बच्चे से दो युवकों ने गाड़ी में बैठने को कहा तथा जबरन पकड़कर अपहरण करने का प्रयास किया। लेकिन आस-पास के लोगों ने स्थिति को समझते हुए तुरंत बीच में हस्तक्षेप किया और युवकों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस के आने और जल्द कार्रवाई की धमकी देने पर बदमाशों ने मोटर साइकिल छोड़कर भागना ही उचित समझा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पड़ोसियों ने दिखाई हिम्मत, भागे बदमाश

तनवीर ने जब गाड़ी में बैठने से इनकार किया, तो दोनों युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। यह सब बच्चों के पड़ोसियों ने देख लिया। उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए युवकों को पकड़ने की कोशिश की और पुलिस को बुलाने की धमकी दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पड़ोसियों को अपनी ओर आता देख और पुलिस के नाम से डर कर दोनों युवक अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गए।

पिता ने दर्ज कराई शिकायत, बाइक जब्त

तनवीर के पिता शशि कनौजिया ने तुरंत सतर्क होकर सारणी थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मौके से आरोपी युवकों की मोटर साइकिल बजाज पल्सर (MP 04 VC 6835) जब्त कर अपने जांच को तेज कर दिया है। सारणी पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और युवक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

इनका कहना है 

  • 8 वर्षीय बालक को किडनैपिंग की कोशिश करने की जानकारी मिली है। मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी जुटाई जा रही है। बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। 

जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031