नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
18 वर्षीय छात्र की पीएम आवास में संदिग्ध आत्महत्या, सुसाइड नोट और डायरी में क्या ? पढ़ाई के तनाव को वजह बताया जा रहा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

18 वर्षीय छात्र की पीएम आवास में संदिग्ध आत्महत्या, सुसाइड नोट और डायरी में क्या ? पढ़ाई के तनाव को वजह बताया जा रहा!


WhatsApp Icon

23/07/2025 9:31 AM Total Views: 491769

सारनी। मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास फेस A-02 के फर्स्ट फ्लोर स्थित फ्लैट में 18 वर्षीय भौमिक हिंग्वे पिता स्व. गुलाब हिंग्वे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भौमिक संत फ्रांसिस स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। उनके परिवार में माँ मनीषा हिंग्वे, जो उसी स्कूल में अध्यापन कार्य करती हैं, एवं उनकी बहन सुष्मिता जो उसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है, शामिल हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटना दोपहर लगभग 2:45 बजे सामने आई जब स्कूल से छुट्टी के बाद भौमिक की बहन घर पहुंची और पाया कि घर का दरवाजा खुला हुआ तथा सटा हुआ था। बहन के अंदर जाने पर उनका भाई भौमिक पंखे पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घबराई हुई बहन ने तुरंत नाना को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस भी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सुसाइड नोट से खुलासा, पढ़ाई का दबाव बना वजह

पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें केवल दो पंक्तियाँ लिखी गई थीं। पुलिस की ओर से बताया गया कि भौमिक ने पढ़ाई के अत्यधिक दबाव और तनाव को सहन न कर पाने के कारण यह कदम उठाया। परिवार पिछले कुछ समय से घोड़ाडोंगरी से प्रधानमंत्री आवास के इस फ्लैट में रह रहा था। बताया जा रहा है कि फ्लैट सेंट फ्रांसिस स्कूल में शिक्षक आनंद का है जिसे उन्होंने व्यवहार के तौर पर मृतकक परिवार को रहने के लिए दिया था।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

क्या डायरी में छिपे हैं गहरे राज?

प्रधानमंत्री आवास की गलियों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सुसाइड नोट में लिखी गई पंक्तियों के साथ-साथ यह भी कहा जा रहा है कि भौमिक ने अपनी पूरी ‘डायरी’ में अपनी तकलीफों का जिक्र किया है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस डायरी में ऐसी कोई गुप्त बातें हैं जो अब तक सार्वजनिक नहीं की गईं। लोग इस बात को लेकर अटकलें लगा रहे हैं कि आत्महत्या के कारण क्या सच में केवल पढ़ाई का दबाव था या कोई और कारण भी छिपा है।

हालांकि, इस मामले में एक रहस्य गहराता जा रहा है। डायरी का जिक्र, रस्सी के साथ बेल्ट का फंदा और दरवाजा ढकेला हुआ होना – ये सब मिलकर इस मामले को और भी पेचीदा बना रहे हैं।

क्या है डायरी का राज? और मल्टी की गलियों में गूंज रही गुपचुप बातों में कितनी सच्चाई है? इन सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।

पुलिस जांच मे जुटी, 

सारनी पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि 11वीं पास करने के बाद 12वीं में पढ़ रहे छात्र को वह कौन से मानसिक दबाव या परेशानियां थीं, जिनके कारण वह डिप्रेशन में आ गया। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसके आस-पास के लोग और परिवार के सदस्य क्या संकेत दे रहे थे और क्या उन तक समय पर मदद पहुँचाई गई।

इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही सभी तथ्य उजागर करने की उम्मीद जताई जा रही है। परिवार में बहन, नाना और पड़ोसी भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं और पूरे सामुदायिक स्तर पर इस काले दिन को लेकर तरह तरह की चर्चा और शोक व्यक्त कर रहे हैं।

📌 इनका कहना है 

  • सुसाइड नोट के आधार पर युवक ने पढ़ाई के प्रेशर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है ऐसा प्रतीत हो रहा है मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही 

जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी सारनी।

 

  • सुसाइड नोट में ऐसा कुछ नहीं लिखा है सिर्फ यह लिखा है कि मैं ठीक-ठाक हूं और अपने स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। उसमें डायरी का उल्लेख किया है। अभी तक डायरी पढ़ी नहीं है। जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

अनिल मौर्या, ए एस आई थाना सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031