नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में शोषण के खिलाफ श्रमिकों का हल्ला बोल: दो दिवसीय धरने से मचा हड़कंप, प्रबंधन बेअसर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में शोषण के खिलाफ श्रमिकों का हल्ला बोल: दो दिवसीय धरने से मचा हड़कंप, प्रबंधन बेअसर


WhatsApp Icon

18/07/2025 12:19 AM Total Views: 388183

प्रवीर कुमार , 9425402406

सारणी: सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में श्रमिकों के शोषण के मामलों को लेकर भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ/भारतीय मजदूर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिससे प्लांट में हड़कंप मच गया है।

आज पहले दिन यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, जिसमें ठेका श्रमिकों ने उन पर हो रहे शोषण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। मजदूरों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि किस तरह उन्हें कम वेतन पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जाती हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सागर, महामंत्री विनोद भारती, दीपक भुमरकर, कोषाध्यक्ष संजय यादव और ईश्वर पवार ने बताया कि मजदूरों की जायज मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

ऑपरेटर स्किल्ड है या नहीं, सवाल पर प्रबंधन मौन

भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने बताया कि मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए हुई बैठकों में भी अधिकारी यह स्पष्ट नहीं बता पाए कि ऑपरेटर स्किल्ड कैटेगरी में आता है या नहीं, जबकि प्रबंधन के ही पूर्व के वर्क ऑर्डरों में स्पष्ट लिखा हुआ है कि ऑपरेटर स्किल्ड और हाई स्किल्ड कैटेगरी में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की सतपुड़ा प्लांट में कार्यरत लोकनाथ कंपनी एवं क्रांति कंपनी जानबूझकर श्रमिकों को स्किल्ड कैटेगरी में मानने को तैयार नहीं हैं, ताकि उन्हें कम वेतन देना पड़े।

तहसीलदार ने दिया आश्वासन, त्रिपक्षीय बैठक भी बेनतीजा

प्रदर्शन के पहले दिन तहसीलदार संतोष पिथोरिया भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रमिकों की जायज मांगों के निराकरण के लिए जल्द प्रयास किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए त्रिपक्षीय बैठक मुख्य अभियंता कार्यालय में संपन्न हुई, परंतु बैठक में कोई ठोस निराकरण नहीं निकला।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रम निरीक्षक अक्षय बानिया व श्रम विभाग के अन्य जांच अधिकारी, मुख्य अभियंता वी.के.कैथवार, श्रम कल्याण अधिकारी नरेश पनवार सहित अधीक्षण अभियंता व कार्यपालन अभियंता के अलावा भारतीय मजदूर संघ की ओर से विभाग प्रमुख विनय डोंगरे, हरिओम कुशवाहा, सुनील भारद्वाज उपस्थित रहे।

श्रमिकों की एकजुटता लाएगी रंग?

सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में श्रमिकों का शोषण कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से यहां ठेका श्रमिकों के साथ अन्याय होता आ रहा है। लेकिन इस बार भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में श्रमिकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है। अब देखना यह है कि श्रमिकों की यह एकजुटता क्या रंग लाती है और क्या प्रबंधन उनकी जायज मांगों को मानने के लिए तैयार होता है। यह प्रदर्शन मजदूरों के हक के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930