नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
“कर्ज से मुक्ति और बीमा राशि हड़पने के लिए दोस्त की हत्या: पत्नी ने भी किया सहयोग, कार में जिंदा जलाया” – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

“कर्ज से मुक्ति और बीमा राशि हड़पने के लिए दोस्त की हत्या: पत्नी ने भी किया सहयोग, कार में जिंदा जलाया”


WhatsApp Icon

09/07/2025 3:34 PM Total Views: 421385

चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीमा के दो करोड़ हड़पने के लिए दोस्त को कार में फूंक दिया। पत्नी के साथ मिलकर खुद की मौत का नाटक रचा। आरोपियों ने यूट्यूब से यह तरीका सीखा था। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हो गया। 45 लाख का कर्ज न चुका पाने और बीमा के दो करोड़ हड़पने के लिए युवक ने दोस्त को कार में जिंदा फूंक दिया था। उसने बीमा की रकम हड़पने का तरीका यूट्यूब से सीखा था। इसके बाद युवक ने खुद के मरने की गलत खबर फैला दी। इस साजिश में शामिल पत्नी ने भी कार में मिले अधजले शव का अंतिम संस्कार करा दिया। सोमवार को यही युवक रीवां के आनंदपुर गांव में अपने साढ़ू के घर पर जिंदा मिला तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान के पास 29/30 जून की रात जली कार में शव मिला था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एसओजी व राजापुर थाना पुलिस टीम ने रैपुरा के आनंदपुर गांव में एक घर में छापा मारा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

यहां मप्र के रीवा जिले के थाना जवा कनपुरा निवासी सुनील सिंह पटेल पत्नी हेमा सिंह के साथ जीवित मिला। सुनील को जिंदा देखकर पुलिस भी सकते में आ गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यूट्यूब से सीखा था कर्ज न चुकाने और बीमा की रकम हड़पने का तरीका
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि ब्यूटी पार्लर के लिए 45 लाख का कर्ज लिया था। फिर लोन लेकर हार्वेस्टर खरीदा। इसे चुकाने के लिए खुद का दो करोड़ का बीमा कराया था। ब्यूटी पार्लर की तीन और हार्वेस्टर की एक किस्त दे चुके थे। बाकी किस्तें चुकाने के लाले पड़ रहे थे तब पति-पत्नी ने इस तरह की साजिश रची। यूट्यूब में ऐसे मामलों की खोजबीन की जिसमें कर्ज न चुकाने के तरीके बताए गए।

यह था पूरा मामला
यू-टयूब से तरीका सीखकर आरोपी सुनील पटेल ने एक युवक को अपना दोस्त बनाया, फिर कार से अपने साथ लाकर इतनी शराब पिलाई कि वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसे कार समेत जिंदा फूंककर भाग गया। सुनील की 29/30 जून की रात को सिकरी गांव के पास कार में विस्फोट होने के बाद मरने की बात सामने आई थी। पत्नी हेमा सिंह ने पति की मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार करवा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो सुनील रीवा में अपने रिश्तेदार के यहां जिंदा मिल गया। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।

अपनी कद-काठी का खोजा युवक, शराब पिलाई और मार डाला
एसपी ने बताया कि योजना के अनुसार सुनील ने अपनी कद-काठी के अंजान युवक को खोजना शुरू किया। 28 जून को एक शराब पीने वाले स्थान पर जवा थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव निवासी नशे का लती विनय चौहान मिला। सुनील ने उससे दोस्ती गांठ ली और फिर खूब शराब पिलाकर खाना खिलाया। 29 जून की शाम को उसे फिर बुलाकर शराब पार्टी की। इसके बाद उसे लेकर कार से निकला। पहले शंकरगढ़ के रास्ते में उसे मारने का प्लान बनाया लेकिन बारिश होने से योजना बदली। चूंकि सुनील की पत्नी हेमा राजापुर के कंधवनिया गांव की है। ऐसे में उसे सारे रास्ते की जानकारी थी। इसी में उसने सिकरी गांव के सुनसान इलाके में सड़क किनारे कार खड़ी कर पहले दोनों ने शराब पी। ज्यादा नशा होने पर विनय को सुनील कार की अगली सीट पर ले जाकर बैठा दिया।

सिलिंडर की पिन दबाई और कपूर डालकर लगा दी आग
इसी बीच कार में रखे गैस सिलिंडर की पिन दबा दी। चारों शीशे व दरवाजे बंद कर नीचे उतर आया। विनय की सीट की ओर का शीशा का कुछ हिस्सा खोल दिया। कार के अंदर व विनय के शरीर पर ढेर सारा कपूर डाल दिया। फिर बाहर से एक कपूर जलाकर शीशे के रास्ते से अंदर डाल दिया। इससे पूरी कार में आग लग गई और विस्फोट हो गया। इसके बाद अंधेरा का लाभ उठाकर वह बस से प्रयागराज पहुंच गया।

कर्ज से बचने व बीमा का लाभ लेने के लिए रची साजिश
पुलिस ने बताया कि यह सब पति-पत्नी ने कर्ज से बचने व बीमा का लाभ लेने के लिए किया था। जिस विनय के मरने की बात सामने आई है उसके भाई विकास को बुलाकर शिनाख्त के लिए उसका डीएनए सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट से मृतक की सही शिनाख्त हो सकेगी। एसओजी व थाना पुलिस ने चित्रकूट से लेकर रींवा तक के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज व दंपती के मोबाइल नंबर के सर्विलांस से जानकारी कर सफलता पाई। एसपी ने टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930