नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मुलताई-नागपुर हाईवे पर भीषण बस हादसा: CCTV फुटेज ने खोली ड्राइवर की लापरवाही की पोल, 19 यात्री घायल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मुलताई-नागपुर हाईवे पर भीषण बस हादसा: CCTV फुटेज ने खोली ड्राइवर की लापरवाही की पोल, 19 यात्री घायल


WhatsApp Icon

06/07/2025 3:36 PM Total Views: 493453

बैतूल। मुलताई-नागपुर हाईवे पर परमंडल जोड़ के पास शुक्रवार सुबह हुए भीषण बस हादसे का सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में एन.ए. खान बस सर्विस के ड्राइवर राजेश की घोर लापरवाही साफ तौर पर उजागर हो रही है, जिसके चलते एक बड़ा हादसा हुआ और 19 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से तीन यात्रियों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

शुक्रवार सुबह 11 बजे हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। मुलताई से बैतूल की ओर जा रही बस (क्रमांक अज्ञात) की एक कंटेनर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

CCTV फुटेज में कैद हुई लापरवाही:

सामने आए CCTV फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि बस ड्राइवर राजेश ने हाईवे पार करते समय घोर लापरवाही बरती। उसने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए हाईवे पर दोनों ओर से आ रहे वाहनों को नहीं देखा और अंधाधुंध तरीके से बस को हाईवे पर डाल दिया। इसी दौरान, तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर से बस की सीधी टक्कर हो गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस ने दर्ज किया मामला, बस जब्त:

जांच अधिकारी एसआई श्रीराम मांडवी ने CCTV फुटेज को सबूत मानते हुए ड्राइवर राजेश के खिलाफ धारा 125 ए, 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई भयावह कहानी:

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस ड्राइवर तेज गति से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्रियों को बस से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को मुलताई के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए और लापरवाह ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031