नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
स्वच्छता अभियान में पलीता: सारणी नगर पालिका में लाखों के कचरा घर बने भ्रष्टाचार का अड्डा, खुलेआम हो रही तोड़फोड़ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

स्वच्छता अभियान में पलीता: सारणी नगर पालिका में लाखों के कचरा घर बने भ्रष्टाचार का अड्डा, खुलेआम हो रही तोड़फोड़


WhatsApp Icon

23/06/2025 11:48 PM Total Views: 420885

सारणी। स्वच्छ भारत अभियान की नींव पर भ्रष्टाचार का दीमक! सारणी नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च कर वार्डों में बनवाए गए कचरा घर अब भ्रष्टाचार और लापरवाही की कहानी बयां कर रहे हैं। एक तरफ नगर पालिका नई तकनीकी के जरिए वार्डों को डस्टबिन मुक्त करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लाखों की लागत से बने ये कचरा घर या तो कूड़ेदान बने हुए हैं या फिर लोगों ने इन्हें तोड़कर कब्जा कर लिया है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका ने सभी वार्डों में कचरा घर बनवाए थे, लेकिन जैसे ही नई तकनीक आई, इन कचरा घरों को डस्टबिन मुक्त घोषित कर दिया गया। अब हकीकत यह है कि कई वार्डों में लोग आज भी इन कचरा घरों में कूड़ा फेंक रहे हैं, जबकि कुछ वार्डों में लोगों ने इन्हें तोड़कर कब्जा कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि नगर पालिका प्रशासन इन सब चीजों को देखते हुए भी जानबूझकर अनजान बना हुआ है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सूत्रों के अनुसार, कई लोग नगर पालिका के लाखों रुपये के कचरा घरों को तोड़कर उसमें मौजूद ईंटों को अपने निजी काम में ला रहे हैं। नगर पालिका ने अभी तक इन कचरा घरों को विध्वंस (डिसमेंटल) नहीं किया है, जिसका फायदा उठाकर लोग उन्हें तोड़कर ले जा रहे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या यह नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही है या फिर नगर पालिका खुद ही किसी को बिना विध्वंस किए कचरा घर दान कर रही है?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

वार्ड क्रमांक 15 भीमराव अंबेडकर वार्ड में एक युवक बलराम सिंह द्वारा कचरा घर को तोड़कर उसकी ईंटों को अपने घर ले जाकर बेचने के लिए जमा करते हुए देखा गया है। दिनदहाड़े एक युवक द्वारा नगर पालिका की संपत्ति को क्षत-विक्षत करना कुछ अधिकारियों की मिलीभगत का संदेह पैदा करता है। यह कैसे संभव है कि नगर पालिका की संपत्ति को दिनदहाड़े तोड़ा जा रहा है और किसी को इसकी खबर तक नहीं है?

इस मामले में नगर पालिका की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। इससे साफ जाहिर होता है कि दाल में कुछ काला है। यह मामला नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक जीता जागता उदाहरण है।

स्थानीय लोगों इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका को तत्काल प्रभाव से सभी अवैध कब्जों को हटाना चाहिए और कचरा घरों को विध्वंस कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना चाहिए। साथ ही, इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इनका कहना है :—

  • कचरा घर का उपयोग न के बराबर हो गया है। क्योंकि सभी वार्डों को डस्टबिन मुक्त किया जाना है। आपके द्वारा नगर पालिका के कचरा घर पर तोड़फोड़ करना और कब्जा करने जैसी जानकारी मिली है। जांच करवाता हूं और मामले में लिप्त लोगों पर पंचनामा बनाकर कार्रवाई करवाता हूं।

के के भावसार, नोडल अधिकारी नगर, पालिका परिषद सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930