नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
VIDEO: छतरपुर में दिनदहाड़े अपहरण: महिला और बच्चे को जबरन कार में भरकर ले गया आरोपी, वीडियो वायरल! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

VIDEO: छतरपुर में दिनदहाड़े अपहरण: महिला और बच्चे को जबरन कार में भरकर ले गया आरोपी, वीडियो वायरल!


WhatsApp Icon

21/06/2025 4:55 PM Total Views: 461426

सुमेरी गांव में हुई घटना ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी।


भोपाल। छतरपुर जिले के सुमेरी गांव में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला और उसके बच्चे का जबरन अपहरण कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि आरोपी संजय सिंह राजपूत, लगभग एक दर्जन साथियों के साथ कार से गांव में पहुँचा। सभी के पास हथियार और लाठी-डंडे थे। उन्होंने गांव में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी और महिला के बाल खींचकर उसे, तथा उसके बच्चे को जबरन कार में बैठा लिया। इस दौरान महिला के पति हरिराम प्रजापति पर भी लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पति गंभीर रूप से घायल:

हरिराम प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्रेम प्रसंग का मामला:

लवकुशनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि महिला और संजय सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, और महिला का पति इस रिश्ते को मंज़ूरी नहीं दे रहा था। आरोपी संजय सिंह अपने साथियों के साथ कार से आया, महिला और बच्चे को जबरन कार में बैठाकर कुछ दूरी पर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गया। महिला और बच्चे की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि वे आरोपी संजय सिंह राजपूत और उसके साथियों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करती है और प्रशासन से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कड़ी सज़ा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930