नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025 का सफल समापन, युवा खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025 का सफल समापन, युवा खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार


WhatsApp Icon

05/06/2025 9:20 PM Total Views: 461042

बैतूल। म.प्र.शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार वर्ष 2025 में बच्चों के ग्रीष्म अवकाश के सदुपयोग एवं खेल की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला बैतूल में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 05 मई से 05 जून 2025 तक जिला मुख्यालय पर 08 खेलों (हॉकी, कराते, कबड्डी, फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, खो-खो) एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर विकासखण्ड आमला, आठनेर, भैंसदेही भीमपुर, चिचोली, घोडाडोंगरी, मुलताई प्रभापट्टन, शाहपुर में प्रचलित 02 खेलों में आयोजित किये गये।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025-26 का विधिवत समापन कार्यक्रम दिनांक 05 जून 2025 को स्थानीय मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल , श्री सुधाकर पवार, उपाध्यक्ष जि.पं. श्री हंसराज धुर्वे, पूर्व जिपं अध्यक्ष श्री सूरज जवलेकर, श्री अतीत पवार, शालिनी परास्ते डीएसपी, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश मर्सकोले रक्षित निरीक्षक, क्रीड़ा अधिकारी जे एच महाविद्यालय डां-नीलिमा पीटर , क्रीड़ा प्रभारी शिक्षा विभाग श्री धर्मेंद्र पवार , जिला युवा अधिकारी माय भारत श्री रमेश भाटिया , अध्यक्ष वरिष्ठ हॉकी खिलाडी संघ सुषमा गवली,अध्यक्ष हॉकी संघ श्री अक्षय वर्मा, सचिव हॉकी संघ, श्री जगेन्द्र सिंह तोमर, श्री इंद्रसेन ठाकुर , श्री राकेश वाजपेयी, श्री नितेश सिंह राजपूत, श्री शारीक खान, श्री करण प्रजापति हॉकी वरिष्ठ खिलाडी एवं समस्त प्रशिक्षक , समन्वयक उपस्थित रहे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

समापन कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमती पूजा कुरील द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के संक्षिप्त प्रतिवेदन के वाचन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये। समस्त अतिथियों नें पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर कराते खिलाडियों ने आत्मरक्षा का डेमो प्रदर्शन किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

श्री सुधाकर पवार द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाडियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल ने शिविर समापन अवसर पर शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। विधायक ने म.प्र शासन की खेलों के लिए जिले को खेलों का हब तैयार किये जाने की योजना से परिचित कराया एवं महिला कराते आत्मरक्षा प्रदर्शन की प्रशंसा की एवं अंत में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर में सभी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को हुनर सिखाने पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन श्री रामनारायण शुक्ला नें एवं आभार श्री राधेलाल बनखेड़े नें किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930