नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
MPPGCL कॉलोनी में ‘दिनदहाड़े चोरी’! रिटायरमेंट के बाद खाली पड़े घर बने चोरों का ‘अड्डा’, सुरक्षा पर सवाल! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

MPPGCL कॉलोनी में ‘दिनदहाड़े चोरी’! रिटायरमेंट के बाद खाली पड़े घर बने चोरों का ‘अड्डा’, सुरक्षा पर सवाल!


WhatsApp Icon

09/05/2025 12:01 AM Total Views: 390274

सारणी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) सारणी की कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है! बुधवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक कर्मचारी के घर में चोरी कर सनसनी फैला दी। क्या कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बुधवार को चोरों ने वार्ड क्र.- 02 में कर्मचारी उमेश झरबडे के घर में दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर से 25 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 98 हजार रुपये का सामान चुरा लिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पूरा परिवार गया था सगाई में:

घटना बुधवार सुबह 11.30 बजे की है, जब उमेश झरबडे अपनी पत्नी और बेटी के साथ सगाई कार्यक्रम मैं शामिल होने आमला गए हुए थे। चोरों को पता था कि घर खाली है, इसलिए उन्होंने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच:

उमेश झरबडे ने सारणी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएलसी टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके का निरीक्षण किया है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।

खाली पड़े घर बने चोरों का अड्डा:

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अधिकांश आवास खाली पड़े हुए हैं, क्योंकि पावर जनरेटिंग कंपनी के कर्मचारियों का रिटायरमेंट हो रहा है और उन पर पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा है। इसके चलते अधिकांश रिटायरमेंट कर्मचारी रिटायरमेंट के तुरंत बाद ही आवास खाली करने को मजबूर हो रहे हैं।

खंडहरों में तब्दील हो रहे आवास:

पावर जनरेटिंग कंपनी के खाली पड़े आवास या तो खंडहरों में तब्दील हो जा रहे हैं, क्योंकि खाली होते ही आवास के दरवाजे-खिड़कियां चोरों द्वारा चुरा लिए जाते हैं। क्या पावर जनरेटिंग कंपनी इन आवासों की सुरक्षा के लिए कोई नया कदम उठाएगी?

यह चोरी की घटना MPPGCL कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। क्या अब कंपनी के कर्मचारी अपने घरों में सुरक्षित हैं?

इनका कहना है :—

  • सारणी के वार्ड क्रमांक 2 में दिनदहाड़े चोरी की घटना की जानकारी मिली है। नगद व जेवर सहित लगभग 98 हजार की चोरी हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।

जयपाल इवनती, थाना प्रभारी सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930