नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कलयुगी बेटा! शराब और कामचोरी से तंग मां को पत्थर से कुचलकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कलयुगी बेटा! शराब और कामचोरी से तंग मां को पत्थर से कुचलकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार!


WhatsApp Icon

03/05/2025 7:07 PM Total Views: 463691

बैतूल। बैतूल जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया! शराब पीने और कामचोरी से तंग आकर मां ने बेटे को डांटा तो उसने गुस्से में आकर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शराब और कामचोरी से तंग थी मां:

02 मई 2025 की रात्रि लगभग 08:30 बजे फरियादी नामदेव उइके ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी मां शांताबाई उइके उम्र– 52 वर्ष, घर के सामने बैठी थीं, तभी उनका 25 वर्षीय पुत्र गोलू उइके सामने खड़ा था। शांताबाई ने अपने पुत्र गोलू को शराब पीने और काम न करने की बात कही, जिससे गोलू गुस्से में आ गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पत्थर से कुचलकर मां की हत्या:

गुस्से में आकर गोलू ने रंगमंच के पास पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाकर शांताबाई के सिर पर दो बार वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस ने किया गिरफ्तार:

उक्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोलू उइके उम्र– 25 वर्ष, निवासी– ग्राम सवासन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 462/25, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू उइके को गिरफ्तार कर लिया। वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930