नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल पुलिस का ‘सट्टा स्ट्राइक’! ऑनलाइन IPL रैकेट का भंडाफोड़, 12 लाख से ज़्यादा के ट्रांजेक्शन, 8 गिरफ्तार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल पुलिस का ‘सट्टा स्ट्राइक’! ऑनलाइन IPL रैकेट का भंडाफोड़, 12 लाख से ज़्यादा के ट्रांजेक्शन, 8 गिरफ्तार!


WhatsApp Icon

01/05/2025 4:33 PM Total Views: 390277

बैतूल। बैतूल पुलिस ने IPL सट्टेबाजों पर करारा प्रहार किया है! पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार, कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से सट्टा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खेड़ी सावलीगढ़ में सट्टा अड्डा:

30 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ के राठौर मोहल्ला में एक व्यक्ति IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

एप्पल आईफोन, क्रेडिट कार्ड और लाखों का हिसाब-किताब:

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी कपिल राठौर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 01 एप्पल आईफोन, 01 सैमसंग S21 मोबाइल, नगद 3570 साथ ही 12,83,300 रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन डिटेल्स तथा कुल 13 क्रेडिट कार्ड (बैंक ऑफ महाराष्ट्र – 4, HDFC – 3, यूनियन बैंक – 3, यस बैंक – 1, ICICI – 1, HDB – 1) जब्त किए गए।

‘ग्रैंड एक्सचेंज’ और ‘सिंडिकेट’ का कनेक्शन:

आरोपी के मोबाइल की जांच पर यह सामने आया कि वह “ग्रैंड एक्सचेंज” नामक आईडी से चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। मोबाइल में “सिंडिकेट” नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी मिला, जिसमें आरोपी के 8 साथी ललित रघुवंशी, राकेश बारंगे, संतोष आदित्य अग्रवाल, राजा राठौर, राजेन्द्र चौपड़े, नवाब खान, महेश गोस्वामी ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते थे।

8 सट्टा माफिया गिरफ्तार:

पुलिस ने आरोपी कपिल राठौर सहित कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 509/2025 धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 49 BNS* के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भोपाल-इंदौर तक फैले हैं तार?

पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि उसके कुछ साथी भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों से भी IPL सट्टा संचालित करते हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। क्या बैतूल पुलिस इन शहरों तक पहुंचकर सट्टा नेटवर्क को ध्वस्त कर पाएगी?

आईपीएल सट्टा की इस बड़ी कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर, राकेश सरयाम, चित्रा कुमरे, सउनि प्रवीण पचौरी, प्रआर अरविन्द (185), नानकराम (243), शिव (369), आरक्षक नितिन चौहान (56), अनिल (83), दुर्गेश (432), प्रदीप (703), महिला प्रआर ललिता (191), महिला आरक्षक निर्मला एवं लीमा तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र धाडसे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930