नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
महिला बाल विकास विभाग में ‘दागी’ अफसर का राज! CDPO बूढ़ेकर पर भ्रष्टाचार और ‘हवस’ के संगीन आरोप, फिर भी ‘सुरक्षित’! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

महिला बाल विकास विभाग में ‘दागी’ अफसर का राज! CDPO बूढ़ेकर पर भ्रष्टाचार और ‘हवस’ के संगीन आरोप, फिर भी ‘सुरक्षित’!


WhatsApp Icon

01/05/2025 10:03 AM Total Views: 390272

बैतूल। बैतूल जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है! चिचोली परियोजना के CDPO चयेन्द्र बूढ़ेकर पर भ्रष्टाचार और ‘हवस’ के संगीन आरोप लगे हैं, लेकिन फिर भी वे ‘सुरक्षित’ बने हुए हैं! क्या जिले के आला अधिकारी इस ‘दागी’ अफसर को बचा रहे हैं?

👉 पहले आमला, अब चिचोली!

CDPO चयेन्द्र बूढ़ेकर पहले भी आमला परियोजना अधिकारी रहते हुए फर्जी नियुक्ति सहित कई भ्रष्टाचार कर चुके हैं। तत्कालीन जिला कलेक्टर शशांक मिश्र ने उनके कारनामों से रूबरू होकर आयुक्त संचालनालय भोपाल को पत्र लिखकर भ्रष्टाचारी चयेन्द्र बूढ़ेकर के स्थानांतरण की मांग की थी। फर्जी नियुक्ति दागदार होने पर उन्हें विभाग से सस्पेंड की कार्रवाई भी झेलनी पड़ी थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 चिचोली में ‘नोटिस घोटाला’ का आरोप:

सस्पेंड होने के बाद भी चयेन्द्र बूढ़ेकर इन दिनों चिचोली में ‘नोटिस वितरण घोटाला’ चला रहे हैं। पैसे कमाने के लालच में जबरन नोटिस जारी कर जांच के नाम पर चांदी काटी जा रही है। क्या यह खुलेआम लूट नहीं है?

👉 BC को ‘लाइन’ मारने की छूट!

इतना ही नहीं, CDPO बूढ़ेकर पर अपने सहपाठी BC (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) को भी फुल संरक्षण देने का आरोप है। आरोप है कि BC को ‘लाइन’ मारने के लिए सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने दिया जाता है। CDPO अपने सहपाठी BC को युवती और महिलाओं पर बुरी दृष्टि डालने से लेकर प्रेम जाल में फंसाने तक में भरपूर सहयोग करते हैं।

👉 पत्रकार को धमकाने का आरोप:

वर्तमान समय में CDPO बूढ़ेकर पर पत्रकार को खबर लिखने से रोकने और डराने के उद्देश्य से स्वयं के अधीन महिला कार्यकर्ताओं को जबरन उठाकर झूठी शिकायत करवाने की धमकी देने का भी आरोप है।

👉 पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत!

आरोप है कि CDPO बूढ़ेकर ने पूर्व में आमला CDPO रहते हुए भी इसी तरह एक शिकायत होने पर अपने अधीन महिला कर्मी से शिकायतकर्ता पर झूठी शिकायत करने की हरकत की थी। जिसमें जांच में शिकायतकर्ता निर्दोष पाया गया और महिला कार्यकर्ता गलत पाई गई।

👉 फर्जी नियुक्ति में सस्पेंड हुए थे CDPO:

चयेन्द्र बुड़ेकर आमला में कई फर्जी चमत्कार दिखा चुके हैं, जिसके चलते वे सस्पेंड भी हुए थे। तत्कालीन जिला कलेक्टर शशांक मिश्र ने आयुक्त भोपाल संचनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल, प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन मंत्रालय महिला एवं बाल विकास भोपाल, आयुक्त नर्मदापुरम, संभागीय आयुक्त संचनालय महिला बाल विकास नर्मदा पुरम को पत्र लिखकर चयेन्द्र बुड़ेकर परियोजना अधिकारी आमला के विरुद्ध नियुक्ति में अनियमितता के फलस्वरूप अन्यत्र स्थानांतरित करने का स्पष्ट लेटर जारी किया था।

👉 पैसों के दम पर रुकवाई कार्रवाई!

आरोप है कि CDPO बूढ़ेकर ने पैसों के दम पर भोपाल, नर्मदापुरम में फुल सेटिंग कर जांच में स्थानांतरण रुकवा कर अपने ऊपर सस्पेंड की कार्रवाई झेली थी।

👉 क्या जिला कलेक्टर लेंगे एक्शन?

चिचोली परियोजना में चल रहे ‘नोटिस घोटाले’ को लेकर अगर जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करवा लें, तो निश्चित ही चिचोली CDPO और BC दोषी करार होकर सलाखों के पीछे नजर आएंगे। क्या जिला कलेक्टर इस मामले में कोई कार्रवाई करेंगे या फिर यह ‘दागी’ अफसर यूं ही राज करता रहेगा?

📌 इस संबंध में चर्चा करने के लिए चिचोली सीडीपीओ चयेन्द्र बुड़ेकर के दूरभाष नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने मीडिया के सवाल जवाब से बचने के लिए कॉल रिसीव नहीं किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930