नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘तेल का खेल’: कांतिशिवा पेट्रोल पंप पर लूट, 130 रुपए लीटर पेट्रोल, ग्राहकों से बदसलूकी, प्रशासन बेखबर! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘तेल का खेल’: कांतिशिवा पेट्रोल पंप पर लूट, 130 रुपए लीटर पेट्रोल, ग्राहकों से बदसलूकी, प्रशासन बेखबर!


WhatsApp Icon

28/04/2025 5:15 PM Total Views: 463678

सारणी। सारणी में तेल खेल, पंप वालों की मनमानी चरम पर है! कांति शिवा पेट्रोल पंप, जो सारणी का इकलौता पेट्रोल पंप है, पर ग्राहकों से खुलेआम लूट का आरोप लग रहा है। 130 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बेचा जा रहा है, ग्राहकों से बदसलूकी की जा रही है और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

विवादों का अड्डा, ग्राहकों की जेब पर डाका!

कांति शिवा पेट्रोल पंप हमेशा किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में बना रहता है। कभी ग्राहकों की शिकायत होती है कि पेट्रोल कम मिल रहा है, तो कभी ग्राहकों की शिकायत होती है कि पेट्रोल में डिस्प्ले में बताए गए डेंसिटी के हिसाब से क्षमता नहीं है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पेट्रोल नहीं है कहकर पावर पेट्रोल भरने पर मजबूर!

समय पर पेट्रोल उपलब्ध न होने को लेकर भी सारणी की जनता अक्सर परेशान रहती है। ग्राहकों को अगर सादा पेट्रोल लेना हो तो पंप में सादा पेट्रोल नहीं है कहकर उन्हें पावर पेट्रोल लेने के लिए मजबूर किया जाता है। जबकि पेट्रोल पंप नियमों के हिसाब से सदा पेट्रोल पंप में होना अनिवार्य है।

130 रुपए लीटर पेट्रोल, खुलेआम कालाबाजारी!

अब तो एक और नया आरोप लग रहा है कि सारणी के इकलौते पेट्रोल पंप पर 130 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बेचा जा रहा है! पेट्रोल पंप के साइड में 50 लीटर की एक कुप्पी और चार एक-एक लीटर की बोतल रखकर पेट्रोल पंप में आने वाले ग्राहकों को बेची जा रही है, जबकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा पेट्रोल पंप पर आने वालों को पेट्रोल ना होने की जानकारी दी जा रही है। क्या यह खुलेआम कालाबाजारी नहीं है? क्या इस अवैध कारोबार में पेट्रोल पंप के कर्मचारी संलिप्त नहीं है? या फिर पेट्रोल पंप मालिक की ही ज्यादा पैसे कमाने की कोई नई तरकीब है।

ग्राहकों से अभद्र व्यवहार!

इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। क्या ग्राहकों को परेशान करना अब इस पेट्रोल पंप का नियम बन गया है?

प्रशासन कब जागेगा?

कांति शिवा पेट्रोल पंप सारणी का इकलौता पेट्रोल पंप होने के कारण क्षेत्र में ग्राहकों को अपनी मर्जी के मुताबिक पेट्रोल बेच रहा है और ग्राहकों को बी हिसाब लूट रहा है। कब जागेगा प्रशासन और कब मिलेगा सारणी की जनता को इंसाफ? पेट्रोल के इस कालाबाजारी से।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930