नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में महिला बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार का ‘खुल्लम खुल्ला खेल’! अधिकारी ने ऑफिस को बनाया ‘निजी जागीर’, कलेक्टर बेखबर! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में महिला बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार का ‘खुल्लम खुल्ला खेल’! अधिकारी ने ऑफिस को बनाया ‘निजी जागीर’, कलेक्टर बेखबर!


WhatsApp Icon

22/04/2025 8:10 PM Total Views: 492500

प्रभार आते ही बदला रवैय्या, सरकारी कार्यालय मैं घरेलू कर्य  करा रही “अकोदिया “, कर्मचारी का हो रहा शोषण, जनता जाय तेल लेने


सारणी। सारणी में महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय इन दिनों भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है! प्रभारी अधिकारी रश्मि अकोदिया पर सरकारी कार्यालय को अपने ‘पिता की जागीर’ समझने और सरकारी कर्मचारियों से घरेलू निजी कार्य करवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। क्या कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की ‘सख्ती’ और ‘ईमानदारी’ सिर्फ दिखावा है?

बाबूजी टाइप कर रहे, मैडम के पिताजी हुक्म चला रहे!

खबर में लगी फोटो में कंप्यूटर के सामने बैठे सफेद कुर्ते पजामे में प्रभारी अधिकारी रश्मि अकोदिया के पिता मिश्रीलाल अकोदिया हैं, जो सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत हो चुके हैं। और कंप्यूटर पर टाइपिंग करता हुआ व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि ऑन ड्यूटी महिला बाल विकास परियोजना सारणी में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 बाबू संजय उईके हैं, जो बड़े ही निष्ठा के साथ सरकारी कामकाज छोड़कर प्रभारी अधिकारी रश्मि के पिता के आदेश का पालन करते हुए उनका जमीन और क्वार्टर विवाद का लेटर टाइप कर रहे हैं। क्या यह सरासर भ्रष्टाचार नहीं है?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कलेक्टर साहब, तलवे चाटने वाले बाबू पर कब गिरेगी गाज?

ऐसी स्थिति में कलेक्टर को ऐसे लापरवाह और जी हुजूरी करने वाले कर्मचारी पर भी कार्रवाई करनी चाहिए जो अपने कर्तव्य के प्रति बेईमानी कर प्रभारी अधिकारी रश्मि के तलवे चाटने में लगा हुआ है। क्या कलेक्टर साहब इस बाबू को बचाएंगे?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस जारी करने की मांग!

ऐसी स्थिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस जारी कर प्रभारी अधिकारी रश्मि अकोदिया और सहायक ग्रेड 3 बाबू से पूछना चाहिए कि ऑन ड्यूटी सरकारी कर्मचारी से अपने पिता के लिए निजी लेटर टाइप करवाना सही है या गलत….?

लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राही परेशान, अधिकारी मौज में!

एक तरफ जहां महिला एवं बाल विकास परियोजना सारणी में भारी लापरवाही कर 5 महीने से सैकड़ों हितग्राही लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र लेने आते हैं तो उन्हें जानबूझकर कहा जाता है कि कंप्यूटर खराब है, प्रिंटर खराब है कहकर चलता कर दिया जाता है। वहीं, दूसरी तरफ प्रभारी मैडम के घरेलू कार्य के लिए बाकायदा सरकारी कर्मचारी से 2 घंटे ऑफिस टाइम में बैठकर लेटर टाइप करवाकर सरकारी कागज पर सैकड़ों प्रिंट निकाले जा रहे हैं जो अपने आप में भारी अनियमितता उजागर करता है। क्या यह गरीब हितग्राहियों के साथ अन्याय नहीं है?

कलेक्टर कब लेंगे संज्ञान?

भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके महिला बाल विकास परियोजना सारणी कार्यालय में चल रही भारी लापरवाही पर कलेक्टर को संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करना चाहिए, जिससे परेशान हो रहे गरीब हितग्राही समय पर शासन की योजनाओं का लाभ ले सके।

इस संबंध में शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह से उनके दूरभाष पर संपर्क किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 बाबू संजय उईके से उनके दूरभाष नंबर पर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने सवाल जवाब से बचने के लिए मीडिया का कॉल रिसीव नहीं किया। क्या इन अधिकारियों को अपनी गलती का डर है?

इनका कहना है

  • अगर सरकारी कर्मचारी से ऑन ड्यूटी प्रभारी परियोजना अधिकारी के पिता ने अपना निजी कार्य करवाया है तो ये गलत है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी और समझाइश दी जाएगी।

गौतम अधिकारी, महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी बैतूल

  • हां मेरे पिताजी ऑफिस आए थे और हमारा निजी काम करवा रही थी।

रश्मि अकोदिया, महिला बाल विकास परियोजना प्रभारी अधिकारी सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031