नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, सारनी मंडल को बचा लो, रायता फेला तो समेटना मुश्किल होगा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, सारनी मंडल को बचा लो, रायता फेला तो समेटना मुश्किल होगा!


WhatsApp Icon

22/04/2025 10:29 AM Total Views: 391721

आरोपी के साथ भाजपा पार्षद, विधायक प्रतिनिधि फोटो खिंचवाकर पार्टी की छवि खराब कर रहें!


बैतूल/सारनी। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड के बाद से भाजपा दो खेमों में बंट गई है। यह किसी से छुपा नहीं हैं । इस आत्महत्या कांड में आरोपी बने रंजीत सिंह के साथ भाजपा पार्षद, विधायक प्रतिनिधि फोटो खिंचवाने और बंदूक लहराने में अपनी शान समझ रहे गुलामों कि नौटंकी को पब्लिक देख रही है। क्षेत्र के मतदाताओं के बीच वे लोग स्वयं और भाजपा का गलत संदेश दे रहे हैं। जिससे भाजपा की छवि को नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोटो खींचाने वाला खेमा भाजपा को नुकसान पहुंचा कर ही दम लेने के लिए जिद पर अड़ा हुआ है। वही दूसरा खेमा भाजपा पार्टी में अपनी आस्था विश्वास बनाए हुए हैं जो पार्टी की गाइडलाइन के हिसाब से चल रहे हैं।

कहीं यह साजिश तो नहीं 

भाजपा से निकाले हुए निष्कासित नेता द्वारा कांग्रेस के बालबुद्धि को कुनबी समाज के बारे में भला बुरा कहना के लिए काफी हद तक उकसाया गया है। जबकि इस बाल बुद्धि के विचारों से उसके ही समाज के लोगों ने किनारा कर लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें कांग्रेस से पूर्व में एक बार निष्कासित हो चुके कांग्रेसी की भी भूमिका नजर आ रही है। इस क्षेत्र के यह दो नेता ऐसे हैं कि अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं। सरकार किसी की भी रहे तबला तो हम दोनों ही बजाएंगे की तर्ज पर राजनीति करते हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि बाल बुद्धि को मोहरा बनाकर भाजपा को कमजोर करने की साजिश रची गई है। जबकि भाजपाई इसका शिकार होते दिख रहे हैं। क्योंकि कई सालों से नगर पालिका में भाजपा का कब्जा और हर बार यहां से विधायक का जितना कांग्रेसियों को बहुत अखरता है। इसीलिए कांग्रेस के बाल बुद्धि को भाजपा में एंट्री दिलवा कर भाजपा को कमजोर करने की साजिश का गहरा षड्यंत्र चल रहा है। ऐसी स्थिति में इनके पार्टी में आने से निश्चित ही बगावत खुलकर दिखेगी, तब फैलते रायते को समेटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

भाजपा मंडल पर संगठन की पैनी नजर 

हमारे के संवाददाता की रिसर्च के अनुसार भाजपा मंडल में चल रही उथल-पुथल को लेकर जिले का संगठन और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल नजर बनाए हुए हैं। क्योंकि पार्टी को खड़ा करने में बरसों लगे हैं। किसी भी सूरत में पार्टी को नुकसान नहीं होने देंगे। ऐसे राह चलते किसी ऐरे गेरे नत्थू खैरे को पार्टी में शामिल करने से पहले संगठन 10 बार सोचेगा। भाजपा के मंडल के पदाधिकारी ने संगठन तक पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। पार्टी में संगठन का फैसला ही सर्वोपरि होता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930