नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हैवानियत! नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल! ‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’ बुलवाया, पुलिस बेखबर! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हैवानियत! नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल! ‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’ बुलवाया, पुलिस बेखबर!


WhatsApp Icon

19/04/2025 9:27 PM Total Views: 492506

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में मानवता शर्मसार! एक नाबालिग को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया, और आरोपियों ने इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’ बुलवाया:

वायरल वीडियो गौतम नगर का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक नाबालिग को चप्पल, जूते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई, जब उससे जबरन ‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’ बुलवाया जा रहा था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी फरार:

वीडियो वायरल होने के बाद गौतम नगर थाना पुलिस ने अरबाज शेख और शानू कोकता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि घटना के एक महीने बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। क्या पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बदला लेने की नीयत से की पिटाई:

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना करीब एक महीने पुरानी है। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले जेल के बाहर शानू कोकता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। उसी का बदला लेने की नीयत से इस नाबालिग से मारपीट की गई। लेकिन, क्या बदला लेने का यह तरीका जायज है?

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031