नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘काम हो गया जानू’…पति की लाश दिखाकर पत्नी ने प्रेमी से किया खौफनाक ‘इज़हार-ए-मोहब्बत’. – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘काम हो गया जानू’…पति की लाश दिखाकर पत्नी ने प्रेमी से किया खौफनाक ‘इज़हार-ए-मोहब्बत’.


WhatsApp Icon

16/04/2025 2:24 AM Total Views: 438667

बुरहानपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची. पति की हत्या के बाद महिला ने प्रेमी को वीडियो कॉल कर लाश दिखाई. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।


भोपाल। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। प्रेमी के दो दोस्तों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट पहुंचाया। इसके बाद प्रेमी को वीडियो कॉल कर पति की लाश दिखाई और कहा की काम हो गया है। पुलिस ने इस मामले का आज खुलासा किया है। घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है। पुलिस को राहुल उर्फ गोल्डन का शव इंदौर इच्छापुर हाईवे के आईटीआई कॉलेज के पास झाड़ियों में मिला था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

दरअसल, बुरहानपुर के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के सामने झाड़ियां में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान शाहपुर निवासी राहुल उर्फ गोल्डन के रूप में की। अपनी तहकीकात शुरू की और मृतक राहुल के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो उसमें पता चला कि मृतक की पत्नी हत्या के बाद गायब है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मृतक की पत्नी का युवराज नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग भी चल रहा है। तब पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने इस दिशा में अपनी तहकीकात की। पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी युवराज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा मामला बता दिया, फिर पुलिस ने मृतक की पत्नी को और प्रेमी के दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जिसमें एक नाबालिक भी है।

  • शॉपिंग कराने के लिए ले गई थी पत्नी

एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि राहुल उर्फ गोल्डन की पत्नी ने अपने प्रेमी युवराज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. इसे 12 तारीख को अंजाम देने के लिए. मृतक की पत्नी ने पति को सबसे पहले बहाने से बुरहानपुर शॉपिंग करने के लिए लेकर गई, फिर वापस लौटते समय उन्होंने ढाबे पर भोजन भी किया. मोटरसाइकिल से जैसे ही आगे बढ़े और इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के पास ब्रेकर पर पत्नी ने अपनी चप्पल पैरों से निकाल दी और पति राहुल को बताया कि मेरी चप्पल गिर गई है.

  • प्रेमी के दोस्तों ने की हत्या

राहुल ने जैसे ही गाड़ी रोकी तभी उसी समय पत्नी के प्रेमी के दो दोस्त आ गए और राहुल को पीछे झाड़ियां में लेकर चले गए, जहां पत्नी ने सबसे पहले राहुल के सिर पर बियर की बोतल मारी. जिससे राहुल बेहोश हो गया और फिर पत्नी के प्रेमी युवराज के दोस्तों, जिसमें की एक नाबालिक भी शामिल है. उन्होंने धारदार हथियार से राहुल के सीने, पेट, गर्दन पर कई बार किए. जिससे वह मर गया और फिर पत्नी ने इसकी पुष्टि की.

  • पुलिस ने चार को किया अरेस्ट

राहुल अब पूरी तरह से मर चुका है. उसके बाद उसने अपने प्रेमी युवराज को वीडियो कॉल करके राहुल की खून से सनी हुई लाश दिखाई और कहा कि काम हो गया है. प्रेमी युवराज के साथ मिलकर सभी महाराष्ट्र से होते हुए उज्जैन पहुंच गए. उसके बाद सांवेर से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है. फिलहाल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें एक आरोपी नाबालिक भी बताया जा रहा है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031