नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
किरण देशमुख की शिकायत पर कार्रवाई ना होता देख कुनबी समाज अध्यक्ष विजय पड़लक मुख्यमंत्री, डीजीपी से मुलाकात करेंगे – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

किरण देशमुख की शिकायत पर कार्रवाई ना होता देख कुनबी समाज अध्यक्ष विजय पड़लक मुख्यमंत्री, डीजीपी से मुलाकात करेंगे


WhatsApp Icon

15/04/2025 11:44 PM Total Views: 391717

पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी पर लग रहा आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप, स्थानांतरण सहित कार्रवाई की मांग करेंगे !


बैतूल/सारनी। कुनबी समाज सारनी के अध्यक्ष विजय पड़लक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले को 7 माह हो चुके हैं। 6 माह से मृतक की पत्नी कुनबी समाज की बेटी किरण देशमुख को अप्रत्यक्ष रूप से डराने वाले लोगों के खिलाफ एसडीओपी कार्यालय सहित थाना सारनी और पाथाखेड़ा चौकी में पांच बार आवेदन देकर कार्रवाई के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं। लेकिन चौकी प्रभारी अपने आरोपी मित्रों के आवेदन स्वयं जांच में लेकर जांच के नाम पर 6 माह में सिर्फ खानापूर्ति करते हुए कार्यवाही करूंगा जांच चल रही हैं। कहकर मामला टालते जा रहे हैं। चौकी प्रभारी के संरक्षण के चलते ही आत्महत्या मामले में आरोपी बने लोगों के फिर से हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

  • एक नजर किरण देशमुख की पांच शिकायत पर

रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड के बाद सर्वप्रथम मृतक की पत्नी किरण देशमुख ने पहली शिकायत 5 नवंबर 2024 को कर बताया था कि आत्महत्या कांड के आरोपियों द्वारा केस की मुख्य गवाह में किरण देशमुख एवं परिजनों को डराने धमकाने का सिलसिला शुरू कर 5 नवंबर की रात 2:30 बजे नकाबपोश दो संदिग्ध घर की रेकी कर रहे, उनकी शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की मांग की गई थी। जिसमें मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम द्वारा संपूर्ण घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक योगेश पंडाग्रे को दी गई थी। जिसके बाद चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो देखकर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी थी, जो जांच आज तक पूरी नहीं हो पाई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

“दूसरी” शिकायत 19/11/24 को मृतक पति की छवि घूमिल करने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने और चौकी में लिखित शिकायत की गई थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

“तीसरी” शिकायत 16/12/24 को पुलिस थाना एवं चौकी में रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत पर आए मुख्य आरोपी रंजीत सिंह और उसके सहयोगी द्वारा जान को खतरा होना बताकर मानसिक प्रताड़ित करने वाले रंजीत सिंह और उसके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी।

“चौथी” शिकायत 02/03/25 को थाने ओर चौकी में कर कांग्रेस नेता नारायण खातरकर द्वारा दिवंगत पति स्वर्गीय रविंद्र देशमुख एवं कुनबी समाज की छवि धूमिल करने के संबंध में कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी।

“पांचवी” शिकायत 21/03/25 को एसडीओपी कार्यालय, थाना, चौकी में कर बताया था कि आरोपी प्रमोद गुप्ता द्वारा अधिमान्यता रद्द होने के बाद भी मनगढ़ंत समाचार प्रकाशित कर मानसिक उत्पीड़न करने एवं सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के संबंध में शिकायत कर प्रमोद गुप्ता, रंजीत सिंह सहित अन्य चार लोग पर कार्रवाई की मांग की गई। आश्चर्य की बात हैं कि इस गंभीर शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं एसडीओपी थाना प्रभारी को शिकायत के निर्देश दिए गए थे। उसके बाद भी पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी ने जांच के नाम पर आवेदन अपने पास लेकर आरोपी करीबी मित्रों को संरक्षण देते हुए मृतक रविंद्र देशमुख की पत्नी की शिकायत आवेदन कूड़ा दान में डाल दिया हो जैसे..?

  • चौकी प्रभारी के स्थानांतरण की मांग सहित देशमुख आत्महत्या कांड जांच प्रभावित की आशंका जताई

कुनबी समाज सारनी अध्यक्ष विजय पड़लक ने कहा हाई प्रोफाइल मामला मृतक रविंद्र देशमुख की पत्नी किरण देशमुख के पांचो आवेदन पर पुलिस द्वारा 6 माह में कोई कार्रवाई नही की गई। जांच के नाम पर चौकी प्रभारी आरोपी मित्रों को संरक्षण देने का प्रमाण लिखित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कैलाश मकवाना पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी ) से मुलाकात कर वर्दी धारी चौकी प्रभारी वंशज के कारनामों से अवगत कराते हुए पाथाखेड़ा चौकी से स्थानांतरण करने की मांग करते हुए उन पर भी अब तक रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड की जांच प्रभावित करने सहित कार्रवाई की मांग करेंगे।

इनका कहना है :-

  • आरोपियों के साथ पुलिस की कोई मित्रता नहीं होती बस सोच – सोच की बात है। शिकायतकर्ता किरण देशमुख की पांचो शिकायतों पर आज भी जांच जारी है। जांच में कुछ आता हैं तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

वंशज श्रीवास्तव, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930