नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
श्मशान घाट में उत्पात और भगवान की प्रतिमा का अपमान करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

श्मशान घाट में उत्पात और भगवान की प्रतिमा का अपमान करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी!


WhatsApp Icon

31/03/2025 9:21 PM Total Views: 491621

असामाजिक तत्वों ने किया था भगवान शिव का अपमान


सारणी। कुछ दिनों पहले लेफ्टी उर्फ सुनील, राकेश जख्मी और सुमित सिंदूर नामक असामाजिक तत्वों ने नशे में धुत होकर श्मशान घाट में उत्पात मचाया था और वहां स्थित भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की गोद में बैठकर उस कुकृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में डाला था। इस घटना से हिंदू समाज में भारी आक्रोश था।

▍पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में भोला यादव नामक व्यक्ति ने सारणी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 196,299,301,302,353(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍पुलिस अधीक्षक ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में सारणी पुलिस ने जांच शुरू की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दौराने विवेचना प्रकरण मे आरोपी 1.सुनिल उर्फ लेफ्टी पिता मुन्नालाल यादव उम्र 37 साल निवासी बाजार मौहल्ला सारणी 2.सुमित सिदुंर पिता गुरेश सिंदुर उम्र 32 साल निवासी सुपर एफ 1548 सारणी को गिरफ्तार किया गया। एवं एक अन्य आरोपी राकेश जख्मी की तलाश जारी है।

▍पुलिस टीम को मिली सराहना

इस मामले में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, प्रधान आरक्षक श्रीराम ईके, आरक्षक मोहित भाटी, मोनू उईके है जिन्हें हिंदू संगठन एवं जय भोले मोक्ष धाम सेवा समिति द्वारा तत्काल प्रभाव से करवाई करने के लिए सधन्यवाद साराहा गया।

  • मोक्ष धाम सेवा समिति के अध्यक्ष भोला यादव का कहना है कि सारणी पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर सराहनीय कार्य किया है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेगी और  आस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलवाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को आहत करने की हिम्मत न कर सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031