नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में बिगड़ता माहौल: उड़ते तीर लेने वालों की होड़, मोटे की साजिश से अशांति का खतरा बढ़ रहा ! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में बिगड़ता माहौल: उड़ते तीर लेने वालों की होड़, मोटे की साजिश से अशांति का खतरा बढ़ रहा !


WhatsApp Icon

03/03/2025 1:23 AM Total Views: 386889

बैतूल/सारनी। नगर में इन दिनों माहौल अशांत होता जा रहा है। सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर, बगडोना सहित आसपास के क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वातावरण में जहर घोलने का कुत्सित प्रयास कर उड़ते तीर लेने वालों की होड़ मची है। इस समूचे षड्यंत्र के केंद्र में एक तथाकथित प्रभावशाली व्यक्ति, जिसे लोग ‘मोटा’ कहकर संबोधित कर रहे हैं, मुख्य भूमिका निभा रहा है। इसकी संगति में रहने वाले लोग, जो स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ पा रहे, आज भी सामाजिक समरसता को क्षति पहुँचाने का काम कर रहे हैं।

लॉज से रची जा रही माहौल बिगाड़ने की साजिश

नगर के हृदय स्थल बाजार चौक और शॉपिंग सेंटर स्थित एक लॉज में गतिविधियों को लेकर जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूत्रों की मानें तो इस लॉज में एक योजनाबद्ध ढंग से सामाजिक अस्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल से आने के बाद 52 पत्तों का खेल जमाते हैं, जिससे क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों को प्रश्रय मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस लॉज पर कड़ी नजर रखी जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे नगर का सौहार्द्रपूर्ण वातावरण सुरक्षित रह सके।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मोटे के कारण बिगड़ रहा माहौल, राजनीतिक छवि चमकाने की कोशिश

नगरवासियों के अनुसार जिस ‘मोटे’ के इशारों पर यह पूरा षड्यंत्र चल रहा है, वह केवल अपनी धूमिल हो चुकी राजनीतिक छवि को पुनः स्थापित करने के लिए नए-नए मोहरे तैयार कर रहा है। और अब नगर में वैमनस्यता का बीज बोकर अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करना चाहता है। इसके कारण पूर्व में भी कुछ लोग सलाखों के पीछे जा चुके हैं, जो अब किसी तरह बाहर आने की जुगत में लगे हुए हैं। शहरवासियों का मानना है कि यदि इस पर शीघ्र ही अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह सामाजिक सौहार्द को पूरी तरह तहस-नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

एचडीएफसी बैंक घोटाले में नए खुलासे, चौक चौराहा पर चर्चा 

इसी बीच नगर में एक और आर्थिक घोटाले की चर्चा तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारनी निवासी मंडल अध्यक्ष बनने की जद्दोजहद नामक व्यक्ति के साले ने जिले के एचडीएफसी बैंक के माध्यम से कई लोगों से पैसे इन्वेस्ट करवाने के नाम पर भारी भरकम वसूली की थी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि यह धनराशि अवैध रूप से आईपीएल सट्टेबाजी में झोंक दी गई, जिससे पूरा पैसा डूब गया। नवरात्रि के दौरान हुए इस घोटाले के बाद साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन अब चर्चाएं जोरों पर हैं कि इस पूरे षड्यंत्र में मंडल अध्यक्ष बनने की जरूरत करने वाले का भी संलिप्त होना तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पैसों का लेनदेन और उसके साले के बीच हुआ था, यदि जांच सही दिशा में हुई, तो निकट भविष्य में साला जीजा भी आरोपी के रूप में नामित किया जा सकता है।

ठेकेदार की बैठक में लतखोर कौन

नगर में ठेकेदारों की बैठक में बने लतखोर व्यक्ति को लेकर भी चर्चाएँ गरम रहीं है। यह वही व्यक्ति है, जो आजकल मोटे को अपना सर्वस्व मान रहा है। किंतु पूर्व में इसी व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की नौकरी लगवाने के नाम पर मोटे को भारी रकम सौंपी थी। जब निर्धारित अवधि में नौकरी नहीं मिली, तो इस लतखोर ने अपनी रकम वापस मांगनी चाही, जिससे दोनों के बीच तीव्र विवाद उत्पन्न हो गया था। सूत्र बताते हैं कि इस विवाद के बाद उक्त व्यक्ति ने मोटे के साथ हुए पैसों के लेनदेन का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसकी चर्चा अब नगर में जोर-शोर से हो रही है। यह वीडियो यदि सार्वजनिक हो जाता है, तो मोटे के काले कारनामों की परतें पूरी तरह खुल सकती हैं।

प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

नगर के जागरूक नागरिकों का मानना है कि यदि प्रशासन समय रहते इस पूरी स्थिति पर नियंत्रण नहीं करता, तो यह मामला और गंभीर हो सकता है। पुलिस को चाहिए कि लॉज में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल जाँच करे और मोटे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। इसके अलावा, बैंक घोटाले से जुड़े सभी व्यक्तियों पर निष्पक्षता से जांच कर दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए।

नगर के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे राजनीतिक प्रभाव से परे हटकर सत्य को उजागर करें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द्र का वातावरण पुनः स्थापित हो सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930