नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहनों पर शिकंजा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहनों पर शिकंजा


WhatsApp Icon

01/03/2025 10:25 AM Total Views: 491604

सारनी। सारनी पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 14 वाहनों पर चलनी कार्यवाही कर 5 हजार रुपए जुर्माना किया, जो बिना नंबर प्लेट, बिना लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन और ट्रिपल सीट जैसी गंभीर उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार थे।

पुलिस ने घोड़ाडोंगरी सारनी मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना नंबर प्लेट और बिना लाइसेंस वाले वाहनों की पहचान की गई। पुलिस ने इन वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहनों पर 5 हजार रुपए जुर्माना किया। थाना सारनी उपनिरीक्षक सुनील कुमार गौर ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▌नाबालिग तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कब होगी कार्रवाई?

हालांकि, इस कार्रवाई के बीच एक महत्वपूर्ण सवाल उठता है: नगर में मौत की तरह मडरा रहे नाबालिग तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कब होगी कार्रवाई?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सारनी थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने सारनी थाना का प्रभार संभालते ही कहा था कि तेज रफ्तार नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अब तक इस प्रकार की कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।

▍नाबालिगों  से राहगीरों को खतरा

स्कूल और कोचिंग के छुटते समय, नगर के मुख्य मार्ग व बीच शॉपिंग सेंटर में नाबालिग वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए दिखाई देते हैं। यही नहीं नगर की गलियो में भी उनके वहां की रफ्तार हवाओं से बातें करती है। इससे न केवल उनकी जान को खतरा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों के लिए भी यह खतरनाक साबित हो रहे है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031