नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
9.2 किलो अफीम के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार, एक के बाद एक खुलने लगी है अवैद्य खेती की परते…? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

9.2 किलो अफीम के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार, एक के बाद एक खुलने लगी है अवैद्य खेती की परते…?


WhatsApp Icon

27/02/2025 12:55 AM Total Views: 492388

बैतूल। बैतूल जिले में अफीम की अवैध खेती व तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा लगातार कवाई की जा रही है। बैतूल पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना बोरदेही में 9.2 किलो ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में की गई है, जो जिले में मादक पदार्थों के अवैध सेवन, परिवहन और विक्रय के खिलाफ सतत प्रयास कर रहे हैं।

मंगलवार 25 फरवरी को थाना बोरदेही पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के मामले में एक पुलिस दल का गठन किया। इस दल का नेतृत्व उपनिरीक्षक नितिन पटेल ने किया, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी मुलताई श्री मयंक तिवारी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस को पटवारी प्रतीक्षा ठाकुर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सेमरिया खुर्द में रामजी पाल के खेत में अवैध अफीम की खेती की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर लगभग 9.200 किलो ग्राम अवैध अफीम के पौधे जप्त किए, जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपए है। आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 49/2025 के तहत धारा 8, 18(c) NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031