नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पुलिस ने अफीम के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, 1 करोड़ की अफीम के साथ 8 गिरफ्तार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पुलिस ने अफीम के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, 1 करोड़ की अफीम के साथ 8 गिरफ्तार!


WhatsApp Icon

21/02/2025 2:35 AM Total Views: 419328

बैतूल। बैतूल पुलिस ने अफीम की अवैध खेती और सप्लाई के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिससे स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने 1 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन ढाबा संचालक भी शामिल हैं। ये ढाबा संचालक हाईवे पर आने-जाने वाले ड्राइवरों को अफीम की खुराक देने का काम करते थे।

▌मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस पिछले एक महीने से इस अवैध खेती की जानकारी जुटा रही थी। रानीपुर थाना क्षेत्र के सड़क वाडा और सारणी के धंसेड में पुलिस ने 75 लाख रुपये कीमत की अफीम की खेती पकड़ी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▌महिला समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने एक महिला समेत चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। राजस्थान के एक ढाबे से आशाराम उर्फ आशु (24 वर्ष) को 200 ग्राम डोडा चूरा के साथ पकड़ा गया। हरदा के रितेश विश्नोई के पास 260 ग्राम और जोधपुर के हनुमान विश्नोई से 274 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▌रैकेट की जड़ें गहरी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह रैकेट 2021 से सक्रिय था और इसके कई राज्यों में संपर्क हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। हर थाना स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि इस रैकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने में मदद मिल सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930