नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
छिंदवाड़ा के युवक के अंधे क़त्ल के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने खोला मामला, जानिए क्या हुआ पूरी घटना में? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

छिंदवाड़ा के युवक के अंधे क़त्ल के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने खोला मामला, जानिए क्या हुआ पूरी घटना में?


WhatsApp Icon

19/02/2025 11:53 PM Total Views: 388993

बैतूल। बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल न. झारिया के निर्देश पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के एक प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

6 फरवरी 2025 को डायल-100 को सूचना मिली कि गौनापुर वन चौकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति वाहनों को रोक रहा है और जोर-जोर से चिल्ला रहा है। सूचना पर डायल-100 टीम तत्परता से मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि घायल व्यक्ति का नाम सदाशिव ठाकरे (निवासी बोमल्या, थाना लावाघोघरी, जिला छिंदवाड़ा) है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सदाशिव के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और वह केवल पैंट पहने हुए था। पुलिस ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल शासकीय अस्पताल, प्रभातपट्टन में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जांच में खुलासा: हत्या का मामला

मृत्यु के बाद पुलिस चौकी पट्टन में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। मर्ग जांच के दौरान गौनापुर वन चौकी और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। यह पता चला कि सदाशिव ठाकरे बस से बरूड़ की ओर आकर गौनापुर वन चौकी के सामने उतरा था और वहां गाली-गलौच कर रहा था।

इस दौरान भीमसिंह उइके उसे अपने साथ लेकर वन चौकी के सामने लाया, जहां संजय उइके पहले से मौजूद था। सदाशिव ने फिर से सड़क पर चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे दोनों आरोपियों ने उसे सड़क से हटाकर बेरहमी से मारपीट की।

आरोपियों ने किया जानलेवा हमला

सदाशिव ठाकरे पर आरोपियों ने हाथ, लात, घूंसे और पत्थरों से हमला किया। उसे रस्सी से बांध दिया गया। सदाशिव ने किसी तरह खुद को रस्सी से छुड़ाया, लेकिन वह फिर से वाहनों को रोकने लगा। इसी दौरान डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया गया और थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 130/25 धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की। मुख्य आरोपी भीमसिंह पिता अजबसिंह उइके (45 वर्ष, निवासी गौनापुर) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की निशानदेही पर मृतक के घटना के समय पहने हुए कपड़े और घटना में प्रयुक्त रस्सी भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपी संजय उड़के की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक नेपालसिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक डुमलेश्वर, आरक्षक प्रिंस, विशाल चौरसिया, सेवाराम, और दिनेश रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930