नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शासकीय कन्या हाईस्कूल की छात्रा ने खाई 10 एलबेंडाजोल गोलियां, अस्पताल में भर्ती, तनाव में उठाया कदम? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शासकीय कन्या हाईस्कूल की छात्रा ने खाई 10 एलबेंडाजोल गोलियां, अस्पताल में भर्ती, तनाव में उठाया कदम?


WhatsApp Icon

19/02/2025 5:06 PM Total Views: 421368

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा में संचालित शासकीय कन्या हाइस्कूल की दसवीं की एक छात्रा ने स्कूल में एलबेंडाजोल की दवा खाकर क्लास में बैठ गई। कुछ देर बाद जब हालत बिगड़ी और वह बेहोश होने लगी तब स्कूल प्रबंधन को जानकारी लगी और हड़कंप के हालात निर्मित हो गए। शिक्षकों के ने पुलिस को जानकारी दी और छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। छात्र के परिजनों के अनुसार घटना का कारण अज्ञात है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्कूल में कक्षा दसवीं छात्राएं स्कूल में पढ़ाई करने पहुंची थीं। उसी दौरान कुछ छात्राओं ने आकर शिक्षकों को बताया कि एक छात्रा की तबीयत अचानक खराब हो गई है वह उल्टियां कर रही है। छात्रा ने बताया कि उसने जहरीली गोलियों का सेवन कर लिया है। यह सुनते ही प्रबंधन के होश उड़ गए और तत्काल स्कूल स्टाफ के लोग छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां डाक्टरों ने उसका उपचार किया और बाद में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। छात्रा ने एलबेंडाजोल की दस गोलियों का सेवन एक साथ कर लिया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी अज्ञात है, लेकिन यह बताया जा रहा है छात्रा के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। इसी टेंशन में उसने यह कदम उठाया। कन्या हायरसेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य पीएल रैकवार ने बताया स्कूल में एक छात्रा का अचानक स्वस्थ खराब हो गया था। जानकारी ली तो छात्रा ने बताया उसने गोलियों के सेवन किया है। बाद में परिजनो को बुलाया गया और तेंदूखेड़ा शासकीय समुदायक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जबलपुर रिफर किया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। तेंदूखेड़ा थाना के प्रधान आरक्षक सलीम खान का कहना है कि एक छात्रा द्वारा दवा खाने की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने लिखित में दी है। छात्रा के बयान लिए जाएंगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930