नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सनसनीखेज हत्याकांड, खेत में गमछे व साड़ी से बंधी मिली महिला की लाश, पहला पति शक के दायरे में – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सनसनीखेज हत्याकांड, खेत में गमछे व साड़ी से बंधी मिली महिला की लाश, पहला पति शक के दायरे में


WhatsApp Icon

16/02/2025 6:29 PM Total Views: 363639

बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के आमा पठार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दिन पहले एक महिला की लाश मिली थी, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस अभी तक इस मामले को सुलझाने में नाकाम रही है, लेकिन शक की सुई महिला के पहले पति की ओर घूम रही है, जो घटना के बाद से फरार है।

खेत के पास नाले में मिली लाश

मृतिका की लाश उसके खेत के पास एक नाले के करीब एक बल्ली (लकड़ी) से बंधी हुई पाई गई। उसके हाथ-पैर उसकी ही साड़ी और एक गमछे से बंधे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी, जबकि पहले पति से उसके चार बच्चे भी हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस की शुरुआती जांच

पुलिस के मुताबिक, इस सनसनीखेज वारदात की खबर डायल 100 को लाश देखे जाने के बाद मिली। इसके बाद एडिशनल एसपी कमला जोशी, एसडीओपी मयंक तिवारी और नर्मदापुरम से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हमले की आशंका

पुलिस को आशंका है कि महिला जब खेत से लौट रही थी, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला किया होगा। घटनास्थल पर मटर के दाने और मृतिका की चूड़ियां बिखरी मिली हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला ने आरोपियों से संघर्ष किया होगा।

गमछे ने खोला राज?

लाश जामुन झिरी नाले के पास एक बल्ली से बंधी मिली थी। महिला को उसकी साड़ी से बांधा गया था, जबकि उसके हाथ एक गमछे से बंधे थे। पुलिस द्वारा बुलाए गए डॉग स्क्वाड ने गमछे की गंध सूंघकर गांव तक पीछा किया। बताया जा रहा है कि कुत्ता महिला के पहले पति और उसके एक साथी के घर तक गया था, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है। दोनों घटना के दिन से ही फरार हैं, जिससे संदेह और भी बढ़ गया है। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।

बेरहमी से की गई हत्या

मृतिका के हाथ-पैर बांध दिए गए थे। उसके सिर पर कुल्हाड़ी जैसे हथियार से दो-तीन वार किए गए थे। इसके अलावा, उसकी खोपड़ी (स्कल) भी एक तरफ से दबी हुई पाई गई, जिससे अंदेशा है कि आरोपियों ने उस पर पत्थर भी पटका होगा।

प्रेम संबंध हत्या की वजह?

महिला ने एक साल पहले अपने पहले पति से रिश्ता तोड़कर गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से संबंध बना लिए थे और उसी के साथ रह रही थी। पहले पति ने भी दूसरी शादी कर ली थी। हत्या की वजह फिलहाल इन्हीं संबंधों के आसपास घूम रही है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी।

पुलिस का बयान

मामले को लेकर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि अभी आरोपियों के बारे में कोई अपडेट नहीं है। वे मामले की जांच के लिए चिचोली पहुंच रहे हैं, जिसके बाद ही कुछ जानकारी दे पाएंगे।

एडिशनल एसपी कमला जोशी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मृतिका के पहले पति और उसके एक साथी की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, क्योंकि वह सबसे करीबी संदिग्ध है और फरार भी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031